Samachar Nama
×

बिहार में मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से, बनाए गए 1699 एग्जाम सेंटर

पटना, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से आयोजित 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा मंगलवार से शुरू होने वाली है। कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए समिति की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है।
बिहार में मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से, बनाए गए 1699 एग्जाम सेंटर

पटना, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से आयोजित 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा मंगलवार से शुरू होने वाली है। कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्‍न कराने के लिए समिति की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुताबिक, इस साल परीक्षा के लिए 15.12 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं, जिनमें छात्राओं की संख्या 7.85 लाख है, जबकि छात्रों की संख्या 7.26 लाख है। इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। राज्यभर में 1699 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

यह परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 12.45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से शाम 5.15 तक चलेगी। पहली पाली के लिए परीक्षार्थियों को नौ बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

बीएसईबी के मुताबिक, सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कई जिलों में लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरी परीक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी या शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी छात्र को इलेक्ट्रॉनिक वॉच, स्मार्ट वॉच या मैग्नेटिक वॉच पहनकर परीक्षा भवन में प्रवेश करना वर्जित कर दिया गया है।

प्रवेश के समय देखा जाएगा कि परीक्षार्थियों के पास वैध प्रवेश पत्र, पेन, पेंसिल और इंस्ट्रूमेंट बॉक्स के अलावा कुछ नहीं है। परीक्षार्थियों की दो स्तरों पर तलाशी ली जाएगी। परीक्षा में बाधा पहुंचाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करने का निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिया गया है।

सभी परीक्षा केन्द्र पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती रहेगी, ताकि माहौल शांत और पारदर्शी बना रहे। प्रत्येक जिले में चार-चार ‘मॉडल केन्द्र' तैयार किए गए हैं, जिसमें केवल छात्राएं शामिल होंगी। मॉडल केन्द्र में प्रतिनियुक्त सभी कर्मी भी महिलाएं रहेंगी।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएसएच

Share this story

Tags