Samachar Nama
×

बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, कृषि विभाग अलर्ट मोड में: मंत्री रामकृपाल

पटना, 28 मार्च (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद बिहार या देश के कृषि क्षेत्र पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ा है।
बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, कृषि विभाग अलर्ट मोड में: मंत्री रामकृपाल

पटना, 28 मार्च (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद बिहार या देश के कृषि क्षेत्र पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ा है।

रामकृपाल यादव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर पूरी दुनिया में हुआ है, लेकिन हमारी सरकार और हमारा विभाग पूरी तरह से सक्रिय है। सबसे बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर करती है। आज मैंने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में हर पहलू पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि बैठक में बिहार के जिला कृषि पदाधिकारी और हमारे जेडीए भी जुड़े। पीएम मोदी ने सदन को आश्वस्त किया है कि सरकार किसानों की चिंता कर रही है। हर स्तर में किसानों की मदद के लिए प्रयास किया जा रहा है। कृषि विभाग अफवाहों पर विशेष निगरानी कर रही है। खाद की कालाबाजारी न होने पाए, इसके लिए तत्परता के साथ काम किया जा रहा है। सभी जिलों में खाद के स्टॉक का वेरिफिकेशन किया गया है। जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर पर अधिकारी सक्रिय हैं।

मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक और जिला कृषि पदाधिकारियों ने अपने दायित्व का निर्वहन नहीं किया तो इनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बॉर्डर के इलाके में विशेष निगरानी रखी जा रही है। खाद की तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर धरती मां बचाओ कमेटी का गठन किया जा रहा है।

पश्चिम एशिया संकट को लेकर पीएम मोदी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र में अग्रिम योजना बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा था कि उर्वरकों के भंडारण और वितरण की निगरानी की जाए, ताकि आने वाले खरीफ सीजन में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Share this story

Tags