Samachar Nama
×

‎बिहार में भ्रष्टाचार के कारण सरकार का खजाना खाली: तेजस्वी यादव

पटना, 22 अप्रैल (आईएएनएस) । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार के कारण सरकार का खजाना खाली है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि एनडीए सरकार में भ्रष्टाचार इतना विराट हो गया कि भ्रष्टचारी ही 'सम्राट' हो गया।

‎राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि राज्य में व्याप्त वित्तीय संकट से जूझ रही अनैतिक सरकार ने हालिया दिनों में दूसरी बार निधि निकासी एवं व्यय नियंत्रण संबंधित पत्र जारी किया है।

‎उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया अपनी कुर्सी बचाने के लिए भ्रष्ट रिटायर्ड और कॉम्प्रोमाइज्ड उच्च अधिकारियों और एजेंसियों से डरी भूंजा गैंग ने अचेत निष्क्रिय मुख्यमंत्री से मिलकर खटारा सरकार से चुनाव के आखिरी 30 दिनों में 41,000 करोड़ रुपए बंटवा दिया। अब महीनों से बुजुर्गों को दी जाने वाली सामाजिक पेंशन, छात्रों के स्टूडेंट के क्रेडिट कार्ड के भुगतान, छात्रवृत्ति देने के लिए और कर्मचारियों को सैलरी और पेंशन देने के भी एनडीए सरकार के पास धनराशि नहीं बची क्योंकि भ्रष्टाचार के चलते खजाना खाली है।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि सरकार अब ब्याज पर उधार लेकर, यानी कर्ज के सहारे चल रही है। यह भ्रष्ट सरकार 100 करोड़ से अधिक रुपए प्रतिदिन केवल ब्याज का भुगतान करने में खर्च कर रही है। हालात ये हैं कि एनडीए सरकार ने बिहार पर लगभग चार लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज का बोझ लाद दिया है।

तेजस्‍वी यादव ने कहा कि बिहार का खजाना इतना खाली हो चुका है कि समूचा प्रदेश पूरी तरह से ठप पड़ा है, विकास की कोई भी योजना नहीं चल रही है। एक ऐसी निकम्मी सरकार बिहार को चला रही है, जिसके पास न तो विजन है और न ही रोडमैप है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी एनडी सरकार बिहार के खजाने से पैसे तो निकाल लेती है, लेकिन उसे पता ही नहीं होता है कि 92 हजार 132 करोड़ रुपये कहां खर्च किए? कैग की रिपोर्ट बताती है कि डबल इंजन की सरकार 90 हजार करोड़ के खर्च का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाई। ‎

‎--आईएएनएस

‎एमएनपी/डीकेपी

Share this story

Tags