Samachar Nama
×

बिहार में ऐसी व्यवस्था बनानी है कि सारे कोचिंग संस्थाएं बंद हो जाएं: सीएम सम्राट चौधरी

गयाजी, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार में दो कोचिंग सेंटरों में हुए विवाद के बाद सरकार ने कोचिंग सेंटरों के लिए एक नई नीति बनाने की घोषणा की है। इस बीच, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को गयाजी में घोषणा करते हुए कहा कि हमें ऐसी व्यवस्था बनानी है कि सारे कोचिंग संस्थाएं बंद हो जाएं।
बिहार में ऐसी व्यवस्था बनानी है कि सारे कोचिंग संस्थाएं बंद हो जाएं: सीएम सम्राट चौधरी

गयाजी, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार में दो कोचिंग सेंटरों में हुए विवाद के बाद सरकार ने कोचिंग सेंटरों के लिए एक नई नीति बनाने की घोषणा की है। इस बीच, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को गयाजी में घोषणा करते हुए कहा कि हमें ऐसी व्यवस्था बनानी है कि सारे कोचिंग संस्थाएं बंद हो जाएं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने संयुक्त रूप से गयाजी जिला स्थित खिजरसराय में प्रौद्योगिकी केंद्र, गयाजी का रिमोट का बटन दबाकर शिलान्यास किया तथा भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान गयाजी-इस्लामपुर-खिजरसराय पथ के 20वें किलोमीटर से टेक्नोलॉजी सेंटर (देवगांव) तक पथ का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास के लिए हम लोग कार्य कर रहे हैं। 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं। सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। इन स्कूलों में ऐसी शिक्षा की गुणवत्ता होगी कि नेता और अफसर के बच्चे भी इसमें पढ़ेंगे। उस दिन मेरा सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में वर्ष 2022 में एमएसएमई की संख्या 6 लाख ही थी जो अब बढ़कर 46 लाख से अधिक हो गई है। इसमें 1 करोड़ 87 लाख लोगों को सीधा रोजगार प्राप्त हुआ है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस देश में सबसे सस्ती और निर्बाध बिजली आपूर्ति करने वाला राज्य बिहार है। हम लोग अपने उपभोक्ताओं को 23 हजार करोड़ रुपए की बिजली सब्सिडी दे रहे हैं। सभी लोगों को 125 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है।

उन्होंने फल्गु नदी को माता सीता के श्राप से मुक्त कराने की घोषणा करते हुए कहा कि इंद्रपुरी जलाशय, सोन नदी और बाण सागर समझौता से प्राप्त पानी को हर हालत में फल्गू नदी में लाने का काम किया जाएगा। खिजरसराय में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम खोलने के लिए 40 एकड़ जमीन राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी।

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि हमें 14 करोड़ बिहारियों की जिम्मेदारी मिली है। बिहारी देश में विभिन्न पदों पर तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं। हम बिहार में ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं कि बिहारी लौटकर बिहार आएंगे और बिहार को सुंदर एवं समृद्ध बनाने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि 170 करोड़ रुपए लागत की प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास किया गया है। इसके बगल में सड़क और स्टेडियम बनाया जाएगा।

--आईएएनएस

एमएनपी/डीकेपी

Share this story

Tags