Samachar Nama
×

बिहार में शराबबंदी कानून सख्ती से लागू, उल्लंघन पर सरकार करती है कार्रवाई: रामकृपाल यादव

पटना, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने बुधवार को आरएलएम विधायक माधव आनंद द्वारा शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग और विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।
बिहार में शराबबंदी कानून सख्ती से लागू, उल्लंघन पर सरकार करती है कार्रवाई: रामकृपाल यादव

पटना, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने बुधवार को आरएलएम विधायक माधव आनंद द्वारा शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग और विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून सख्ती से लागू है और जहां भी उल्लंघन होता है, सरकार तुरंत कार्रवाई करती है। कानून तोड़ने वाले कई लोगों को जेल भी भेजा गया है, जिससे स्पष्ट है कि सरकार इस विषय पर गंभीर और प्रतिबद्ध है।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि विपक्ष लगातार बयानबाजी कर रहा है, लेकिन जनता सब समझती है। जो लोग सरकार की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें पहले अपने कार्यों पर भी नजर डालनी चाहिए।

विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री को 'कठपुतली मुख्यमंत्री' कहे जाने पर राम कृपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विकास के किसी भी मानक पर बिहार का प्रदर्शन बेहतर रहा है और राज्य प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बिहार विकास के पैमाने पर शीर्ष राज्यों में स्थान बनाने की ओर अग्रसर है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को 'विनाश' से 'विकास' की राह पर लाए हैं।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के नेता जनता के बीच जाने की बात कर रहे हैं, लेकिन जनता पहले ही अपना निर्णय दे चुकी है। उनके अनुसार राजनीतिक आरोपों के बजाय विकास और सुशासन पर ध्यान देना अधिक जरूरी है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने होली के बाद जनता के बीच जाने की बात कही है। इसकी जानकारी राजद विधायक भाई विरेंद्र ने दी।

विधानसभा सत्र में शराबबंदी कानून की समीक्षा, राजनीतिक आरोपों और राज्य के विकास को लेकर जारी बहस ने बिहार की राजनीति को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

--आईएएनएस

वीकेयू/वीसी

Share this story

Tags