Samachar Nama
×

बिहार को सिर्फ शुभकामनाएं नहीं, निवेश भी चाहिए: मनोज झा

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार दिवस के मौके पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद मनोज झा ने कहा कि अच्छी बात है कि शुभकामनाएं दी जा रही हैं, लेकिन बिहार को सिर्फ शुभकामनाएं नहीं, निवेश भी चाहिए, ताकि दूसरे राज्यों के लोग भी ट्रेन पकड़कर बिहार नौकरी करने के लिए आएं।

राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि मैं बिहार के सभी लोगों से सीधे तौर पर यह कहना चाहता हूं-चाहे आप बिहार में रह रहे हों या दुनिया में कहीं और रहें। हमें अपनी शुभकामनाएं दीजिए, लेकिन साथ ही हमारे साथ निवेश भी दीजिए। बिहार के युवा और बिहार के लोग केवल ट्रेन के उन यात्रियों की तरह नहीं बने रहना चाहते, जो दूसरे राज्यों की प्रगति और समृद्धि में योगदान देते हैं। हमारे यहां निवेश होना चाहिए, ताकि दूसरे राज्यों से लोग ट्रेन पकड़कर यहां काम करने आएं।

राजद सांसद मनोज झा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बिहार दिवस की सभी को शुभकामनाएं, लेकिन यह भी याद रखा जाना चाहिए कि औपनिवेशिक दौर से लेकर आज तक बिहार अपने हक़ से लगातार वंचित रहा है। सच कहा जाए तो विकास की प्रक्रिया में हमारा प्रदेश एक तरह के “आंतरिक उपनिवेशवाद” का शिकार रहा है। बिहार के हिस्से में अक्सर प्रतीकात्मक सौगातें, मसलन कुछ रेलगाड़ियां या घोषणाएं आती रहीं, जबकि ठोस निवेश और औद्योगिक अवसर कहीं और चले गए। यह असंतुलन सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि नीति और प्राथमिकताओं का भी है। अब समय है कि यह परिपाटी बदली जाए ताकि बिहार को उसका न्यायोचित हिस्सा मिले, और विकास का अर्थ सचमुच समावेशी हो।

ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मिली धमकी पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि वह अब तक क्या कर रहे थे। इजरायल तो बस एक बहाना है। अगर मैं इस सारी उथल-पुथल के लिए किसी को जिम्मेदार मानता हूं, तो वह अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, न कि अमेरिकी जनता। उनके अपने देश के लोग भी उनके खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।

राजद सांसद ने कहा कि ट्रंप ने अपने सिरफिरेपन में विश्व को युद्ध की ओर धकेल दिया। बच्चों के स्कूल पर बम फेंके जाते हैं। अस्पतालों को टारगेट किया जाता है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags