Samachar Nama
×

बिहार की जनता को मोदी-नीतीश की जोड़ी पर अटूट भरोसा है: तरुण चुघ

पटना, 6 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले और नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। राजद नेता तेजस्वी यादव और सांसद मनोज झा ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार अपनी इच्छा से नहीं, बल्कि भाजपा के दबाव में राज्यसभा जाने के लिए तैयार हुए।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया गया। 5 साल के लिए जनता ने बहुमत दिया, सीधे तौर पर भाजपा ने जनता के जनादेश का अपमान किया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी पर अटूट भरोसा करती है। इसीलिए विधानसभा चुनाव में जनता ने भारी बहुमत दिया। चूंकि नीतीश कुमार ने खुद से राज्यसभा जाने का फैसला लिया है तो तेजस्वी यादव को क्यों परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को बयानबाजी करने से बाज आना चाहिए।

तरुण चुघ ने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार की जनता ने नकार दिया, अब आपको कोई मुंह नहीं लगा रहा है तो यह बयानबाजी क्यों कर रहे हैं?

राजद सांसद मनोज झा के नीतीश कुमार के ऊपर दबाव वाले बयान पर तरुण चुघ ने कहा कि नीतीश कुमार जैसे सीनियर लीडर पर कोई प्रेशर नहीं डाल सकता। बिहार की जनता ने जिन्हें साइडलाइन कर दिया और चुनाव में हराया, उनकी फ्रस्ट्रेशन ही बोल रही है।

बिहार से भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को नगालैंड का राज्यपाल बनाए जाने पर तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा हर तरफ छा रही है। बिहार की बहार पूरे देश में दिखाई दे रही है।

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। दो सीट पर भाजपा, दो सीट पर जदयू और एक सीट पर आरएलएम चुनाव लड़ रही है। इस बीच, गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि वे राज्यसभा जाना चाहते हैं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags