Samachar Nama
×

बिहार: खगड़िया में ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच की मौत

खगड़िया, 18 मई (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरे एक ऑटो को टक्कर मार दी। इसके बाद दो अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मानसी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठाठा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर यात्रियों से भरा एक ऑटो खगड़िया से महेशखूंट की तरफ जा रही थी। इस दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार में ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार यात्री दूर जा गिरे।

घटना के वक्त मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग घायलों को बचाने के लिए तुरंत पहुंच गए। इसके बाद ट्रक ने दो अन्य वाहनों में भी टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। शवों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

--आईएएनएस

एमएनपी/वीसी

Share this story

Tags