बिहार में बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री आवास अब 'लोक सेवक आवास' से जाना जाएगा
पटना, 5 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री आवास को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक अहम निर्णय लेते हुए राजधानी पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास, जिसे ‘1 अणे मार्ग’ के नाम से जाना जाता था, उसका नाम बदलकर ‘लोक सेवक आवास’ कर दिया है।
मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी आवास संख्या 1, अणे मार्ग, पटना आवंटित किया गया है। आवास संख्या 1, अणे मार्ग, पटना (मुख्यमंत्री आवास) को सभी आधिकारिक उद्देश्यों के लिए तत्काल प्रभाव से 'लोक सेवक आवास', अणे मार्ग, पटना के रूप में नामित किया गया है।
पटना स्थित ‘1 अणे मार्ग’ दशकों से बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास रहा है। राज्य के कई बड़े राजनीतिक फैसले और प्रशासनिक फैसलों का यह आवास गवाह रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में इसे खाली किया था। अब मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री आवास में जाने से पहले बड़ा फैसला लिया है। बिहार का मुख्यमंत्री आवास यानी 1, अणे मार्ग को छोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7, सर्कुलर रोड आवास आ गए हैं।
इस बीच, मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी भी अब तक मुख्यमंत्री आवास यानी 1, अणे मार्ग नहीं गए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी फिलहाल 5, देश रत्न मार्ग को नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में 1, अणे मार्ग अभी खाली है।
बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी 5, देश रत्न मार्ग को खाली नहीं करेंगे और वह एक अणे मार्ग में ही रहेंगे। बिहार भवन निर्माण विभाग ने एक आदेश जारी किया है।
भू-संपदा पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव शिव रंजन ने कहा कि पहले के आदेश को विखंडित करते हुए आवास संख्या 5, देशरत्न मार्ग पटना को अस्थायी रूप से आवास, 1 अणे मार्ग का विस्तारित अंश के रूप में चिन्हित किया जाता है।
--आईएएनएस
एमएनपी/डीकेपी

