Samachar Nama
×

बिहार: होली मिलन समारोह में हंगामा, बाउंसरों ने की फायरिंग, गायक समेत कई पुलिस हिरासत में

बिहारशरीफ, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक वाटर पार्क में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। यहां एक भोजपुरी गायक के इस कार्यक्रम के दौरान जमकर पथराव हुआ। आरोप है कि इस हंगामे में गोली भी चली है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, नकटपुरा गांव के एक वाटर पार्क में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम को लेकर कोई अनुमति नहीं ली गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ है और जमकर मारपीट की गई है।

गायक के बाउंसरों द्वारा फायरिंग की गई है। इस मारपीट में तीन लोग जख्मी हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इस घटना में एक पत्रकार भी घायल बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में आए लोगों की पहचान की जा रही है। जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिस हथियार से फायरिंग की गई है, उनमें से चार हथियारों को जब्त किया गया है। ये हथियार गायक की सुरक्षा में लगे बाउंसरों के बताए जा रहे हैं। उपद्रवियों ने गायक के काफिले की तीन गाड़ियों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

बताया जा रहा है कि विवाद उस समय शुरू हुआ जब स्थानीय ग्रामीणों को कार्यक्रम में मुफ्त प्रवेश देने से रोक दिया गया। इसे लेकर ग्रामीणों और आयोजकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कार्यक्रम समाप्त होते ही आक्रोशित भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। खुद को घिरा देख गायक और अन्य लोगों के साथ आए बाउंसरों ने फायरिंग शुरू कर दी।

--आईएएनएस

एमएनपी/डीकेपी

Share this story

Tags