Samachar Nama
×

पीएम मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर रहेंगे, एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने पर होगा भव्य आयोजन: संजय सरावगी

पीएम मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर रहेंगे, एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने पर होगा भव्य आयोजन: संजय सरावगी
पीएम मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर रहेंगे, एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने पर होगा भव्य आयोजन: संजय सरावगी

पटना, 11 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के दौरे पर आएंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक और प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री का यह दौरा आयोजित किया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस विशेष अवसर के लिए अपना समय दिया है, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और उत्साह बढ़ेगा।

बिहार भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह एक सरकारी कार्यक्रम है, लेकिन एनडीए के सभी पांचों घटक दल इसे सफल और भव्य बनाने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वैशाली में एनडीए की संयुक्त बैठक हो रही है। इसके बाद समस्तीपुर, पटना और जहानाबाद में भी बैठकें आयोजित की जाएंगी।

दरभंगा में हुई घटना को लेकर भी संजय सरावगी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में भाजपा का एक पूर्व नगर स्तरीय कार्यकर्ता भी शामिल था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि यह एनडीए और भाजपा की सरकार है, जहां अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को संरक्षण नहीं दिया जाएगा। उन्होंने पूर्ववर्ती आरजेडी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके शासनकाल में सत्ताधारी दल से जुड़े लोग अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों को संरक्षण देते थे।

संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा या फिर एनडीए के किसी दल से अगर कोई जुड़ा है तो भी उस पर कार्रवाई होगी और उसे हम लोग बचाने का काम नहीं करेंगे। इससे पहले आरजेडी के लोग अपने लोगों को बचाने का काम करते थे। उसके साथ भी वही सख्ती की जाती है, जो आम अपराधी के साथ की जाती है। हम लोगों ने पुलिस को छूट दी है, इसीलिए पुलिस ने कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अगर वह दोषी है तो पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी। इसके बाद पार्टी भी उस पर कार्रवाई करने का काम करेगी। इसमें कोई उसका बचाव करने नहीं जाएगा।

बिहार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में पूरे देश में संगठन बन रहा है, इसमें कोई दो राय नहीं होनी चाहिए। उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार बनी, लगातार हमारी पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ रहा है। नितिन नवीन कभी अपनी मिट्टी को नहीं भूलते हैं और लगातार बिहार के कार्यक्रमों में आते रहते हैं।

--आईएएनएस

एसएके/एएस

Share this story