Samachar Nama
×

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने ममता बनर्जी को घेरा, कहा-आम जनता टीएमसी से आक्रोशित

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने ममता बनर्जी को घेरा, कहा-आम जनता टीएमसी से आक्रोशित
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने ममता बनर्जी को घेरा, कहा-आम जनता टीएमसी से आक्रोशित

पटना, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने नीट यूजी परीक्षा और पश्चिम बंगाल में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर प्रतिक्रिया दी।

ममता बनर्जी की ओर से प्रोटेस्ट किए जाने पर लोगों की प्रतिक्रिया पर संजय सरावगी ने कहा कि टीएमसी सरकार में जनहित से कोई मतलब नहीं था। जन विरोधी नीतियां लागू करने, कटमनी के नाम पर आम जन मानस से पैसा वसूलना, घुसपैठियों को टीएमसी सरकार में सत्ता से संरक्षण में बसाया गया, जिससे डेमोग्राफी में बदलाव हुआ। इससे आम जनता आक्रोशित है।

उन्होंने कहा, ममता बनर्जी को देखने, टीएमसी के नेताओं को देखने पर आम जनता का गुस्सा जाहिर होता है। भगवान राम को लेकर ममता बनर्जी की ओर से लगाए गए आरोप पर संजय सरावगी ने कहा कि भगवान राम से विपक्षी पार्टियों को कोई मतलब है। समाजवादी पार्टी की सरकार में राम भक्तों को गोलियां मारी गई थीं और आज भगवान श्री राम की याद आती है। जिस दिन मंदिर का शिलान्यास हो रहा था, उस दिन कांग्रेस काला कपड़ा पहनकर घूम रही थी।

संजय सरावगी ने कहा कि इन लोगों को भगवान श्री राम से कोई लेना-देना नहीं है। भगवान श्री राम करोड़ों भक्तों के आराध्य हैं। अब बुरे दिन आ रहे हैं तो इनको भगवान श्रीराम की याद आ रही है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कैसे बोल सकते हैं। राहुल गांधी आज तक अयोध्या मंदिर नहीं गए। जब भगवान टेंट में थे तब भी नहीं गए थे। भगवान के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगाने वाले ये लोग हैं।

बगलामुखी मंदिर में चढ़ावे के कथित अनियमितता को लेकर संजय सरागवी ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावे में गड़बड़ियां दिखाई दीं। ऐसे में सभी मंदिरों पर ध्यान जा रहा होगा। बद्रीनाथ मंदिर के बारे में भी हम लोगों को सुनने को मिला। उस पर भी सरकार की ओर से जांच कराई जा रही है। ऐसे में जहां-जहां गड़बड़ियां हैं, वहां ध्यान जा रहा है और सरकारों की ओर से जांच कराई जा रही है।

पश्चिम बंगाल सरकार की अपराधियों के प्रति अलग रणनीति को लेकर संजय सरावगी ने कहा कि बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश हो चाहे कोई अन्य राज्य हो, जो भाजपा और एनडीए शासित राज्य हैं किसी भी हालत में अपराध और अपराधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में अपराध के समूल नाश का संकल्प लिया जाता है।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी के नामांकन पर उन्होंने कहा कि नामांकन में एनडीए का पूरा स्वरूप दिखाई देगा।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए संजय सरावगी ने अगले वर्ष से नीट यूजी की ऑनलाइन परीक्षा कराने को लेकर कहा कि सरकार की ओर से इस दिशा में काम किया जा रहा है तो अच्छी बात है। सरकार के इस फैसले का स्वागत है।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags