Samachar Nama
×

भोपाल में आईपीएस की बेटी ने की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

भोपाल, 27 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सबसे पॉश सरकारी आवासीय कॉलोनी चार इमली में रहने वाले आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन की 16 साल की बेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएस कंचन की बेटी 16 साल की थी और 11वीं में पढ़ती थी। मंगलवार की सुबह पूरे परिवार ने साथ में नाश्ता किया, उसके बाद बच्ची घर में अकेली थी। पिता कंचन दोपहर घर लंच करने आए तब देखा कि बेटी का रूम लॉक है। उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि बच्ची फांसी के फंदे पर लटकी हुई है।

आईपीएस अधिकारी कंचन ने तुरंत ही हबीबगंज थाने को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था 'मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन सकी, आई एम सॉरी।'

एसीपी उमेश तिवारी ने कहा की 16 साल की बच्ची ने अपने घर में ही सुसाइड किया है। हमें एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें बच्ची ने अंग्रेजी में लिखा है। पापा -मम्मी मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। मैं खुद से भी ज्यादा आपसे प्यार करती हूं। मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन सकी, मैं माफी मांगती हूं, मैं एक छोटी सी यात्रा पर जा रही हूं। मैं खुद से ज्यादा आप दोनों से प्यार करती हूं।

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस ने तलाशी ली। इस बात का भी पता किया जा रहा है कि आखिर किशोरी ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी

Share this story

Tags