Samachar Nama
×

भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत

भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
भोपाल के थिएटर से मुंबई तक, अर्शी खान ने ऐसे बदली अपनी किस्मत

मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। मनोरंजन जगत में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अपनी पढ़ाई और शुरुआती करियर से बिल्कुल अलग राह चुनकर पहचान बनाई है। इन्हीं में से एक नाम अभिनेत्री अर्शी खान का भी है। फिजियोथेरेपी की डिग्री हासिल करने के बाद जहां उनका करियर मेडिकल क्षेत्र में तय माना जा रहा था, वहीं अभिनय के प्रति उनके गहरे लगाव ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी।

28 नवंबर को भोपाल के पठान परिवार से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री अर्शी खान ने स्कूल की शिक्षा भोपाल से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में जाने का फैसला किया और भोपाल के मायो मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। बताया जाता है कि अभिनय की तरफ रुझान होने के कारण अर्शी खान ने भोपाल से थिएटर करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद उन्हें मॉडलिंग के प्रस्ताव मिले और वह अभिनय व ग्लैमर की दुनिया में आगे बढ़ीं।

दरअसल, अर्शी खान ने अपने करियर के शुरुआती दौर में भोपाल में थिएटर में काम किया, जहां थिएटर निर्देशक एहसान चिश्ती से उन्होंने काम किया। थिएटर के बाद उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिले और उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए काम किया; 2014 में वह 'मिस ग्लोरी अर्थ' जैसी सौंदर्य प्रतियोगिता में भी शामिल हुईं।

वहीं, साल 2014 के आसपास उन्होंने तमिल फिल्म 'मल्ली मिशतु' और फिल्म 'द लास्ट सम्राट' (द लास्ट एम्परर) से फिल्मी सफर की शुरुआत की। बाद में वे त्राहिमाम (2022) और अंदाज़ (2024) जैसी परियोजनाओं से भी जुड़ीं। फिल्मों के अलावा वे नखरे जैसे पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं। 2017 में बिग बॉस 11 में आने के बाद उन्हें घर-घर में पहचान मिली। अपने बेबाक अंदाज और 'अवाम' जैसे तकिया कलाम के चलते वे काफी चर्चा में रहीं, और 2017 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली मनोरंजन हस्तियों में गिनी गईं, जिससे टीवी शो, म्यूजिक वीडियो और आगे के प्रोजेक्ट्स के रास्ते खुले।

इसके बाद उन्होंने टीवी शो 'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल' में नयंतरा और 'विष' में कलंकनी जैसे किरदार निभाए, साथ ही इश्क में मरजावां और एंटरटेनमेंट की रात जैसे शोज से भी जुड़ी रहीं। 2017 में बिग बॉस 11 में अपनी अच्छी परफॉर्मेंस के साथ वे 'बिग बॉस 14' में चैलेंजर के तौर पर दोबारा शो में दिखाई दीं। 2019 के चुनावों के दौरान वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ीं, लेकिन बाद में अपने पेशेवर कामकाज का हवाला देते हुए उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story