Samachar Nama
×

भट्टदेव विश्वविद्यालय में भर्ती का मौका: रिसर्च असिस्टेंट सहित कई पदों पर 5 मई तक करें आवेदन

दिसपुर, 2 मई (आईएएनएस)। सरकारी यूनिवर्सिटी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। असम के बाजाली जिले के पाठशाला में स्थित प्रमुख सरकारी राज्य विश्वविद्यालय, भट्टदेव विश्वविद्यालय ने प्रोजेक्ट के आधार पर रिसर्च असिस्टेंट के 1 और फील्ड इनविजिलेटर के 2 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भट्टदेव यूनिवर्सिटी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रकिया 21 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म मांगे गए सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ जमा करने की सलाह दी जाती है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से फील्ड इनविजिलेटर पद के लिए सामाजिक विज्ञान विषय में मास्टर डिग्री न्यूनतम 55% अंकों के साथ और रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए सामाजिक विज्ञान विषय में मास्टर डिग्री न्यूनतम 55% अंकों के साथ-साथ एलईटी/एमफिल/पीएचडी होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास दोनों ही पदों के लिए प्रासंगिक क्षेत्र में तय सालों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता और कौशल का होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी फील्ड इनविजिलेटर पद के लिए 20,000 रुपए और रिसर्च असिस्टेंट पद के लिए 37,000 रुपए प्रति माह तय की गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भट्टदेव विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए ऑफिशियल ईमेल आईडी पर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले मेल कर दें। लास्ट में कैंडिडेट्स को आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रखने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share this story

Tags