Samachar Nama
×

भारतीय टीम पाकिस्तान को एकतरफा हराएगी, मंधाना और हरमन का दिखेगा जलवा: फैंस

भारतीय टीम पाकिस्तान को एकतरफा हराएगी, मंधाना और हरमन का दिखेगा जलवा: फैंस
भारतीय टीम पाकिस्तान को एकतरफा हराएगी, मंधाना और हरमन का दिखेगा जलवा: फैंस

मुंबई, 5 सितंबर (आईएएनएस)। महिला एशिया कप 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार की शाम दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस का मानना है कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करेगी।

मुंबई में अभ्यास के लिए जुटे युवा क्रिकेटरों और उनके कोच का मानना है कि भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान कमजोर है। टीम इंडिया की एकतरफा जीत निश्चित है।

आईएएनएस से बात करते हुए प्रशिक्षक ने कहा, "भारतीय टीम एकतरफा मैच जीतेगी। भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान बेहद कमजोर है। पाकिस्तान भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ हमेशा एकतरफा हारती है। इस मैच में भी यही होगा। भारतीय टीम को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।"

एक युवा क्रिकेटर ने कहा, "हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर सभी अच्छा खेल रहे हैं। मंधाना अच्छे फॉर्म में हैं। ऐसे में हम जीतेंगे।"

एक अन्य युवा फैन ने कहा, "मुझे लगता है कि भारतीय टीम जीतेगी। हमारी टीम की बल्लेबाजी में गहराई है और हम गेंदबाजी में भी अच्छा कर रहे हैं। स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, और मुझे पूरी उम्मीद है कि इस मैच में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।"

भारतीय टीम की एकतरफा जीत की बात दोहराते हुए एक युवा फैन ने कहा, "हमने देखा है कि पिछले कुछ समय में भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन में भी काफी सुधार आया है। हम जीत जाएंगे। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, रेणुका ठाकुर सभी अच्छा कर रहे हैं। उम्मीद है कि सभी आज भी अच्छा करें और हम मैच जीतें।"

एक फैन ने कहा, "भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा रोमांचक होता है। फैंस हमेशा दोनों टीमों का मुकाबला देखना चाहते हैं। दोनों देशों के बीच हुए मैचों को देखें, तो भारतीय टीम ने ज्यादा जीत दर्ज की है। मैं चाहूंगा कि भारतीय टीम इस मैच में भी जीते।"

भारत-पाकिस्तान मैच के रोमांच पर चर्चा करते हुए एक युवा क्रिकेटर ने कहा, "कोई भी खेल हो, मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं, तो अलग ही रोमांच होता है। पाकिस्तान के खिलाफ हमारी पुरुष और महिला टीम हमेशा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस मैच में भी हम जीतेंगे।"

--आईएएनएस

पीएके

Share this story