Samachar Nama
×

भारतीय टीम के चैंपियन बनने की उम्मीद: नयन मोंगिया

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को शाम 7 बजे से खेला जाना है। देश में भारतीय टीम की जीत के लिए दुआएं की जा रही हैं।
भारतीय टीम के चैंपियन बनने की उम्मीद: नयन मोंगिया

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को शाम 7 बजे से खेला जाना है। देश में भारतीय टीम की जीत के लिए दुआएं की जा रही हैं।

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नयन मोंगिया ने कहा कि फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। टीम इंडिया ने खेल के हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, टी20 में कुछ ओवर ही मैच बदल देते हैं, इसलिए भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय टीम चैंपियन बनेगी।

नासिक के क्रिकेट कोच राजू शिंदे ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला रोमांचक होगा। जीत की हार की भविष्यवाणी करना मुश्किल है। भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फॉर्म में नहीं है। हर मैच में किसी एक खिलाड़ी की बड़ी पारी और मध्यक्रम के बल्लेबाजों के सहयोग ने टीम इंडिया को जीत दिलायी है। न्यूजीलैंड आईसीसी टूर्नामेंट में हर बार भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देती है। इसलिए भारत के लिए फाइनल मैच आसान नहीं होने वाला है।

रिंकू सिंह के कोच मसूद उज जफर अमीनी ने कहा कि यह बहुत बड़ा मैच है। न्यूजीलैंड की टीम बहुत अच्छी है। गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भारतीय टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। मुकाबला कड़ा होगा और टक्कर वाला होगा। अच्छा खेलने वाली टीम जीतेगी।

रांची में क्रिकेट अकादमी चलाने वाले कोच मानिक घोष ने कहा कि भारतीय टीम की स्थिति अच्छी है। अभिषेक शर्मा को छोड़ दिया जाए तो बाकी बल्लेबाज फॉर्म में हैं। जसप्रीत बुमराह शानदार फॉर्म में हैं। वरुण चक्रवर्ती सेमीफाइनल में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए, लेकिन पूरी उम्मीद है कि फाइनल में वह अच्छी गेंदबाजी करेंगे।

टी20 में किसी भी परिणाम की भविष्यवाणी करना मुश्किल है। कब किस टीम का खिलाड़ी चल जाए और मैच अपनी तरफ मोड़ दे, कहा नहीं जा सकता। मेरे हिसाब से टॉस जीतकर किसी भी टीम को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए। स्कोर का पीछा करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags