Samachar Nama
×

भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचा, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर

बर्मिंघम, 14 जून (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में जारी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मैच में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ यह सबसे बड़ा स्कोर है।

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2018 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध प्रोविडेंस में 194/5 का स्कोर बनाया था, जबकि साल 2024 में 'विमेन इन ब्लू' दुबई में श्रीलंका के खिलाफ 172/3 का स्कोर बना चुकी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2018 और 2023 में 167/8 का स्कोर बनाया था। यह मैच क्रमश: प्रोविडेंस और केपटाउन में खेले गए थे।

रविवार को खेले जा रहे इस मैच में भारत को महज 6 के स्कोर पर शेफाली वर्मा (6) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद टीम ने जेमिमा रोड्रिगेज (1) का विकेट भी 18 के स्कोर तक खो दिया था।

यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 91 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया। मंधाना 44 गेंदों में 2 छक्कों और 9 चौकों के साथ 68 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कुछ देर बाद टीम ने भारती फुलमाली (1) और कौर (36) का विकेट भी खो दिया।

इसके बाद दीप्ति शर्मा ने ऋचा घोष के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने छठे विकेट के लिए 21 गेंदों में 45 रन की साझेदारी की। भारत ने 19वें ओवर से 23 रन, जबकि 20वें ओवर से 15 रन अपने खाते में जोड़े। घोष ने 17 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 34 रन बनाए। विपक्षी खेमे से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट हासिल किए। तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम ने 1-1 विकेट निकाला।

भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत के साथ अपना टी20 वर्ल्ड कप अभियान शुरू करना चाहेगी। भारतीय महिला टीम ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में कुल 16 मैच खेले हैं, जिसमें 13 मैच जीते, जबकि 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags