Samachar Nama
×

भर्ती अलर्ट: नाइलेट-पटना में 5 रिसोर्स पर्सन पदों पर वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू 20 मई को

पटना, 2 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी-नाइलेट), पटना, ने अस्थायी और संविदात्मक (कॉन्ट्रैक्चुअल) आधार पर रिसोर्स पर्सन के अलग-अलग 5 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं।
भर्ती अलर्ट: नाइलेट-पटना में 5 रिसोर्स पर्सन पदों पर वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू 20 मई को

पटना, 2 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी-नाइलेट), पटना, ने अस्थायी और संविदात्मक (कॉन्ट्रैक्चुअल) आधार पर रिसोर्स पर्सन के अलग-अलग 5 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं।

नाइलेट-पटना ने जिन 5 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें रिसोर्स पर्सन (अकाउंट एवं ऑडिट) के 1, रिसोर्स पर्सन (अकाउंट) के 1, रिसोर्स पर्सन (प्रोजेक्ट-I) के 1, रिसोर्स पर्सन (प्रोजेक्ट-II) के 2 पद शामिल हैं।

इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 22,000 से 32,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार वाणिज्य में ग्रेजुएशन, मास्टर डिग्री, कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर अनुप्रयोग में ग्रेजुएशन की डिग्री, कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में बीटेक/बीई की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव, कंप्यूटर का ज्ञान और अन्य निर्धारित पात्रता एवं कौशल का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 27 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, वॉक-इन इंटरव्यू 20 मई को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक 'राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौ‌द्योगिकी संस्थान, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौ‌द्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार, नाइलेट पटना केंद्र, आईआईटी पटना के निकट, अमहारा, बिहटा, पटना (बिहार)- 801106' पते पर आयोजित किए जाएंगे।

ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें दिए गए स्थान पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है। इसी के साथ कैंडिडेट्स भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए नाइलेट-पटना की ओर से संबंधित पदों के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share this story

Tags