Samachar Nama
×

भरत तिवारी मामला : मंत्री अशोक चौधरी ने उठाए गंभीर सवाल, कहा- पुलिस ने गलत किया

पटना, 22 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर पर पुलिस की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
भरत तिवारी मामला : मंत्री अशोक चौधरी ने उठाए गंभीर सवाल, कहा- पुलिस ने गलत किया

पटना, 22 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर पर पुलिस की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि पुलिस की ओर से गलत किया गया है। पुलिस को विषम परिस्थितियों को नियंत्रित करने की ट्रेनिंग दी जाती है। पुलिस इसके लिए नहीं है कि कोई उकसा दे तो गोली चला दे। उन्होंने कहा कि भरत भूषण तिवारी हिस्ट्रीशीटर नहीं थे, वे समाजसेवी थे। हर डीएम और एसपी के यहां उनकी तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। जिस वक्त घटना हुई, हम लोग सोचे कि कोई अपराधी मारा गया है।

उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि रंगदार और अपराधियों से पुलिस दो-दो हाथ कर सकती है। ऐसा नहीं है कि जिसको मन करे उसी को गोली मार दे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस चलना चाहिए।

एनकाउंटर को लेकर नीतीश कुमार के वायरल पुराने वीडियो पर अशोक चौधरी ने कहा कि आत्मरक्षा में गोली चलाई जाती है। ऐसा नहीं है कि पुलिस जाकर किसी को गोली मार देती है। इस केस में जब उसने सरेंडर कर दिया तब उसके साथ ऐसा क्यों किया गया? अगर वो अपराधी होता तो उसके अंतिम संस्कार में इतनी भीड़ आती क्या?

उन्होंने पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि कानून की जानकार केवल पुलिस है। गलत के साथ हम लोग खड़े नहीं हैं। उनके माता-पिता को कौन देखेगा?

वहीं, जेडीयू की बैठक को लेकर मंत्री अशोक चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को पार्टी के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है। निशांत कुमार हमारे नेता और भविष्य हैं। इसे लेकर कहीं भी दो मत नहीं है। पार्टी को ताकत देने के लिए सभी लोगों ने उनको नेता माना है। पार्टी नेताओं के आग्रह पर निशांत कुमार आए हैं, ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार ने हम लोगों के ऊपर उनको थोपा है। हम लोगों की ओर से नीतीश कुमार से आग्रह किया गया, जिसके बाद उनको पार्टी ज्वाइन कराया गया है।

उन्होंने कहा कि निशांत कुमार तैयार नहीं थे। हम लोगों के आग्रह पर वे तैयार हुए और पार्टी की सदस्यता ली। मंत्री बनने को तैयार नहीं थे। बड़ी मुश्किल से वे मंत्री बने।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमले को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि यह घटना सरकार की जानकारी में है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। मेरा मानना है कि बहुत जल्द सब लोगों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

--आईएएनएस

एसडी/एबीएम

Share this story

Tags