Samachar Nama
×

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर कोर्ट के हर निर्देश का पालन करेगी बिहार सरकार : राजीव रंजन प्रसाद

पटना, 22 जून (आईएएनएस)। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भरत तिवारी के एनकाउंटर के मुद्दे पर कहा कि राज्य सरकार न्यायालय के निर्देशों का पूरी तरह पालन करेगी।
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर कोर्ट के हर निर्देश का पालन करेगी बिहार सरकार : राजीव रंजन प्रसाद

पटना, 22 जून (आईएएनएस)। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भरत तिवारी के एनकाउंटर के मुद्दे पर कहा कि राज्य सरकार न्यायालय के निर्देशों का पूरी तरह पालन करेगी।

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "भरत तिवारी एनकाउंटर मामला फिलहाल अदालत में लंबित है और राज्य सरकार न्यायालय के निर्देशों का पूरी तरह पालन करेगी। मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे, इसलिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं, ताकि तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष निष्कर्ष सामने आ सके।"

बता दें कि भरत भूषण तिवारी का 18 जून को पुलिस ने भोजपुर से 25 किमी दूर बिलौटी गांव में एनकाउंटर कर दिया था, जिसके बाद अधिवक्ता विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की है। इस याचिका में एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए अदालत से गुहार लगाई गई है कि वह इसमें शामिल पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश जारी करे। याचिका में यह भी गुहार लगाई गई है कि इस पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में गठित स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति की निगरानी में कराई जाए।

वहीं, जम्मू-कश्मीर में सामान्य हालात की बहाली को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की टिप्पणी पर राजीव रंजन ने कहा कि कांग्रेस अक्सर अपने ही नेता थरूर के बयानों को स्वीकार नहीं कर पाती। थरूर कांग्रेस में रहते हुए भी सबसे पहले एक राष्ट्रवादी नेता हैं और जब भी उन्होंने देशहित के मुद्दों पर अपनी राय रखी है, कांग्रेस के कई नेता असहज नजर आए हैं।

पार्टी संगठन को लेकर राजीव रंजन ने बताया कि नीतीश कुमार को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है, जिसे राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं का मानना है कि निशांत कुमार में अपार संभावनाएं हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी आने वाले तीन से चार दशकों तक मजबूत और सुरक्षित रह सकती है।

वहीं, अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर हुए हमले के मामले में राजीव रंजन ने कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Share this story

Tags