Samachar Nama
×

भारत सरकार की प्राथमिकता 140 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा करना है: रोहन गुप्ता

अहमदाबाद, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारत में एलपीजी संकट के बीच विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि विपक्ष की प्राथमिकता राजनीति करना और सरकार की प्राथमिकता 140 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा करना है।
भारत सरकार की प्राथमिकता 140 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा करना है: रोहन गुप्ता

अहमदाबाद, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारत में एलपीजी संकट के बीच विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि विपक्ष की प्राथमिकता राजनीति करना और सरकार की प्राथमिकता 140 करोड़ देशवासियों की सुरक्षा करना है।

अहमदाबाद में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि जहां पूरा विपक्ष ओछी राजनीति में उलझा हुआ है। वहीं सरकार लगातार देश की जनता की ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। विश्वभर से यह समाचार आ रहा है कि कई देशों में पेट्रोल के दाम बढ़ गए, लेकिन, अभी तक भारत में पेट्रोल का दाम नहीं बढ़ा है। क्या यह सरकार की नीति की जीत नहीं है? क्या यह 140 करोड़ भारतवासियों की जीत नहीं है? फिर भी विपक्ष अपनी नकारात्मकता की राजनीति में पड़ा रहा। इसी वजह से एक पैनिक का माहौल पैदा किया गया, जिसकी वजह से 50 लाख एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 88 लाख तक पहुंच गई। फिर भी सरकार ने संभाला है।

उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष इस संकट के समय में अपनी ओछी राजनीति करने में व्यस्त है। वहीं सरकार लगातार देश के लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

एक अमेरिकी रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से अमेरिका स्थित एक संगठन की रिपोर्ट आई है, यह एक ऐसी संस्था जिसमें पाकिस्तान के लोग भी शामिल हैं, तब से यह सवाल उठ रहा है कि कांग्रेस और पाकिस्तान मिलकर काम क्यों कर रहे हैं? देश की जनता देख सकती है कि सरकार का विरोध करते हुए कुछ लोग पाकिस्तान की गोद में बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सवाल उठता है कि आखिर कांग्रेस उसका समर्थन क्यों कर रही है। रिपोर्ट में तो रॉ पर भी सवाल उठाया है, तो क्या कांग्रेस उसे भी सही मानती है? कांग्रेस अगर हर चीज का विरोध करते हुए पाकिस्तान की गोद में बैठी नजर आएगी तो जनता उन पर कभी भरोसा नहीं करेगी।

भारत सरकार के नीतियों की तारीफ करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि जब संकट के समय विपक्ष भ्रम फैलाने और अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में व्यस्त था, तब सरकार शांत, सतर्क और दूरदर्शी तरीके से देश के हितों को सुरक्षित करने में जुटी थी। 'शिवालिक' के बाद अब ‘नंदा देवी’ भी हॉर्मुज पार कर सुरक्षित भारत पहुंच गई, जो यह साबित करता है कि भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह मजबूत और सुरक्षित है। यह सिर्फ एक जहाज का आना नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के हितों को प्राथमिकता देने वाली नीति की सफलता है। अब सवाल विपक्ष से है, उन्होंने देश में जो भ्रम फैलाया, क्या उसके लिए माफी मांगेंगे।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags