Samachar Nama
×

भारत रत्न मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

भारत रत्न मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन
भारत रत्न मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित नेताओं ने किया नमन

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक, भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उनको नमन किया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक, भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के स्मृति दिवस पर उन्हें सादर नमन।"

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "महान शिक्षाविद् और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक ‘भारत रत्न’ महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मालवीय जी का जीवन भारतीय शिक्षा को आधुनिकता और नैतिकता से जोड़ने का अद्वितीय संकल्प था। शिक्षा, साहित्य व लोक कल्याण के लिए किए गए उनके कार्य तथा समाज सेवा के प्रति अटूट संकल्प हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक, 'भारत रत्न' महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण, शिक्षा के प्रसार एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले 'महामना' का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा, "काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! राष्ट्र निर्माण, शिक्षा के प्रसार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए उनका अतुलनीय योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। काशी की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा से जोड़कर महामना ने एक ऐसे भारत की नींव रखी, जहां युवा शक्ति ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रसेवा से राष्ट्र का भविष्य गढ़े। आज देश के युवा शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से महामना के इसी संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं और विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "महान शिक्षाविद्, राष्ट्रनायक एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता ‘भारत रत्न’ महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने समाज सुधार, पत्रकारिता, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्रीय चेतना के प्रसार के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनकी राष्ट्रभक्ति, त्याग और समाज के प्रति समर्पण की भावना सदैव हमें कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी और उनके आदर्श हमारा मार्ग आलोकित करते रहेंगे।"

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी एवं शिक्षाविद् भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं ‘भारत रत्न’ से अलंकृत महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित किया। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए किए गए उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।"

संभलपुर से भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी ‘भारत रत्न’ महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण, शिक्षा के प्रसार और समाज सेवा के लिए उनका समर्पित जीवन सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।"

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Share this story