Samachar Nama
×

भारत पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल के दाम में सबसे कम और देरी से वृद्धि करने वाला देश : अनिल राजभर

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को दावा किया कि वैश्विक तनाव के बीच भारत पेट्रोल-डीजल के दाम में सबसे कम और सबसे देर से वृद्धि करने वाला देश है।
भारत पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल के दाम में सबसे कम और देरी से वृद्धि करने वाला देश : अनिल राजभर

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को दावा किया कि वैश्विक तनाव के बीच भारत पेट्रोल-डीजल के दाम में सबसे कम और सबसे देर से वृद्धि करने वाला देश है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "जब से युद्ध का संकट आया है, दुनिया में सबसे कम और सबसे देर में डीजल-तेल के दाम बढ़ाने वाला देश भारत है। यूरोप के जितने भी विकसित देश हैं और अमेरिका तक देख लीजिए कि पेट्रोल-डीजल के दाम कब और कितना बढ़ाए गए। पीएम मोदी की सरकार पुरुषार्थी है, जो जिस क्षमता के साथ भारत के हित में काम कर रही है, उसका जितना स्वागत किया जाए, उतना कम है। अभी भी दाम बढ़े हैं, तो मैं कहता हूं कि पूरी दुनिया में सबसे कम दाम बढ़ाने वाला देश भारत है। मुझे लगता है कि जल्द ही चीजें नियंत्रण में आ जाएंगी और स्थिति सामान्य हो जाएगी।"

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने पीएम मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कहा, "कुछ दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिस तरह की टिप्पणी की और अब प्रदेश अध्यक्ष ने सारी मर्यादा तोड़ दी। कल का दिन भारत के लोकतंत्र का काला दिन है। इस तरह की भाषा को समाज कभी स्वीकार नहीं कर सकता। जनता उन्हें जवाब देगी।"

नीट मामले में मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने पर उन्होंने कहा, "देश की सबसे प्रतिष्ठित एजेंसी को यह काम दिया गया है। युवाओं के मन में कहीं भी अविश्वास न पैदा हो, इसे देखना हमारी जिम्मेदारी है। सीबीआई को यह काम दिया गया है, एजेंसी अच्छे तरीके से और सही रास्ते पर काम कर रही है। ऐसी गतिविधियां हमेशा-हमेशा के लिए बंद हो जाएंगी और जो लोग गैरकानूनी काम करेंगे, उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।"

राजभर ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सड़कों पर नमाज पढ़ने को बर्दाश्त नहीं दिए जाने के लेकर बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "उत्तराखंड की सरकार जो फैसला कर रही है, उसका स्वागत है। वहां की सामाजिक परिस्थिति का सही आकलन वहां की सरकार कर रही होगी। जो लोग प्रदर्शन का बहाना खोजकर इस तरह का काम करते हैं, उस पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार ने जो कदम उठाया है, उसका मैं स्वागत करता हूं।"

राजभर ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के घुसपैठियों पर दिए बयान के संदर्भ में कहा, "इसीलिए सरकार को जनादेश मिला है। घुसपैठिए देश में आकर गरीबों, किसानों और नौजवानों का हक मार रहे हैं। वे देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। ऐसे लोगों को देश से बाहर निकालने के अलावा और कौन सा रास्ता बचा है? बंगाल सरकार बिल्कुल सही दिशा में काम कर रही है। खासकर चिकननेक पर रक्षा मंत्रालय को जो जमीन दी गई, उसका भी जितना स्वागत किया जाए, कम है।"

--आईएएनएस

एससीएच/एएस

Share this story

Tags