Samachar Nama
×

भारत में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. हुतिन ने संभाली जिम्मेदारी, सिबी जॉर्ज को सौंपा डॉक्यूमेंट

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. इवान हुतिन से मुलाकात की। मई 2026 में डॉ. हुतिन को भारत में डब्ल्यूएचओ का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। अब उन्होंने भारतीय विदेश सचिव (पश्चिम) को अपना डॉक्यूमेंट सौंपा है।
भारत में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. हुतिन ने संभाली जिम्मेदारी, सिबी जॉर्ज को सौंपा डॉक्यूमेंट

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. इवान हुतिन से मुलाकात की। मई 2026 में डॉ. हुतिन को भारत में डब्ल्यूएचओ का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। अब उन्होंने भारतीय विदेश सचिव (पश्चिम) को अपना डॉक्यूमेंट सौंपा है।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सेक्रेटरी (पश्चिम) सिबी जॉर्ज को भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ. इवान हुतिन से दस्तावेज मिले। सचिव (पश्चिम) ने उन्हें भारत में सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।"

डब्ल्यूएचओ की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, डॉ. हुतिन ने मई 2026 में भारत में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि के तौर पर अपना काम शुरू किया। यह भूमिका संभालने से पहले, उन्होंने डब्ल्यूएचओ हेडक्वार्टर में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) विभाग के निदेशक के तौर पर काम किया। इस दौरान उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान के लिए की जा रही वैश्विक कोशिशों का नेतृत्व किया।

उनके पास अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है, जिसमें क्लिनिकल मेडिसिन, महामारी विज्ञान, संक्रामक रोगों और वैश्विक स्वास्थ्य नेतृत्व जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

उन्होंने फ्रांस से हेपेटो-गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में एमडी की डिग्री प्राप्त की, इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन से क्लिनिकल ट्रॉपिकल मेडिसिन में एमएससी किया। बाद में उन्होंने सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की एपिडेमिक इंटेलिजेंस सर्विस में काम किया और स्विस ट्रॉपिकल इंस्टीट्यूट से पीएचडी पूरी की।

अपने करियर के दौरान, डॉ. हुतिन ने अफ्रीका, यूरोप और एशिया में काम किया, जिसमें बुर्किना फासो, युगांडा और स्वीडन में यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल में काम करना शामिल है।

डब्ल्यूएचओ के साथ 20 से ज्यादा सालों तक देश, क्षेत्रीय और हेडक्वार्टर स्तर पर काम करते हुए, उन्होंने दुनिया भर में बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रोग्राम को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

डॉ. हुतिन ने सुरक्षित इंजेक्शन वैश्विक नेटवर्क (साइन) की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, उन्होंने भारत को उसके क्षेत्रीय महामारी विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम (एफईटीपी) की स्थापना में सहयोग देने के साथ चीन में हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम और नियंत्रण से जुड़े कार्यों का नेतृत्व किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्लोबल हेपेटाइटिस प्रोग्राम के लिए रणनीतिक सूचनाओं का समन्वय भी किया।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

Share this story

Tags