Samachar Nama
×

पाकिस्तान को भारत के साथ खेलने से डर लगता है: मनोज तिवारी

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के भारत के खिलाफ टी 20 वर्ल्ड कप मैच के बॉयकॉट को वापस लेने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में उन्हें नियम मानने ही पड़ेंगे।
पाकिस्तान को भारत के साथ खेलने से डर लगता है: मनोज तिवारी

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के भारत के खिलाफ टी 20 वर्ल्ड कप मैच के बॉयकॉट को वापस लेने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में उन्हें नियम मानने ही पड़ेंगे।

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पाकिस्तान की टीम भारत से इतनी बार हारी है कि अब वे भारत के खिलाफ खेलने से भी डरते हैं। लेकिन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के अपने नियम होते हैं। भारत के साथ पहले खेलने से इनकार कर पाकिस्तान ने किसी न किसी तरह से उन नियमों को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में उन्हें नियम मानने ही पड़ेंगे। यही वजह है कि पाकिस्तान मैच खेलने के लिए तैयार हो गया है।

फिल्म एक्टर सलमान खान के आरएसएस के एक इवेंट में शामिल होने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा संघ एक देशभक्त संगठन है। हर भारतीय नागरिक की सुरक्षा हो, सुविधाएं मिलनी चाहिए, हर तरह का सहयोग मिलना चाहिए और देश तथा उसकी सीमाएं सुरक्षित रहनी चाहिए। जो कोई भी देशभक्त होगा, वह जरूर उनका समर्थन करेगा और उनके साथ खड़ा होगा। अलग-अलग राय होना एक बात है, लेकिन सलमान खान का संघ से जुड़ना उनकी देशभक्ति को दर्शाता है।

भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमियर लीग पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि निश्चित रूप से यह एक बहुत अच्छा ऑक्शन रहा है। एक मजबूत टीम बनाई गई है और यह टूर्नामेंट बहुत शानदार होगा। हमारी टीम इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करेगी-यह हमारा पूरा विश्वास है।

राहुल गांधी के बयान पर मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश को भ्रमित कर रहे हैं। नरवणे की कोई किताब अभी प्रकाशित ही नहीं हुई है। वे मनगढ़ंत बातें कर रहे हैं। राहुल गांधी देश को हिंसा की ओर धकेलना चाहते हैं, लेकिन देश जागरूक है।

भोजपुरी इंडस्ट्री प्रीमियर लीग के बारे में एक्टर और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ने कहा कि हमारे कोच के साथ मीटिंग में हमने उन प्लेयर्स पर बात की जिन्हें हम अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे। खुशकिस्मती से, वे सभी प्लेयर्स हमारी टीम में शामिल हो गए। अब हमारे पास एक महीना है, जिसमें हम अच्छी प्रैक्टिस करेंगे, और बीआईपीएल सीजन 5 जीतने के मकसद से तैयारी करेंगे।

भारत-पाक मैच पर भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ने कहा कि मैं अपने देश को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। भारत-पाक के बीच अच्छा मैच हो, मैं चाहता हूं कि मेरा देश जीते।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत के साथ खेलना ही पड़ेगा। क्योंकि, अगर नहीं खेलते, तो उन्हें ही नुकसान होता।

--आईएएनएस

डीकेएम/

Share this story

Tags