Samachar Nama
×

जम्मू-कश्मीर दौरे पर सीईसी ज्ञानेश कुमार, बडगाम में बीएलओ से करेंगे संवाद

जम्मू-कश्मीर दौरे पर सीईसी ज्ञानेश कुमार, बडगाम में बीएलओ से करेंगे संवाद
जम्मू-कश्मीर दौरे पर सीईसी ज्ञानेश कुमार, बडगाम में बीएलओ से करेंगे संवाद

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) आज से तीन दिवसीय कश्मीर दौरे पर हैं। इस क्रम में वह रविवार दोपहर राजधानी श्रीनगर पहुंचे।

इस दौरे के दौरान, सीईसी जम्मू-कश्मीर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इन कार्यक्रमों का मकसद मतदाताओं और बडगाम जिले में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से जुड़ना, साथ ही चुनाव से जुड़े अन्य लोगों और जमीनी स्तर पर काम करने वाली चुनाव मशीनरी से मिलना है। वह जमीनी स्तर पर चल रही चुनाव से जुड़ी विभिन्न पहलों की समीक्षा भी करेंगे।

शेख-उल-आलम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने पर सीईसी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनका स्वागत जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव वर्मा, बडगाम के डिप्टी कमिश्नर अथर आमिर खान और प्रशासन व चुनाव विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

यह दौरा भारत निर्वाचन आयोग की उन लगातार कोशिशों का हिस्सा है, जिनका मकसद वोटरों और चुनाव से जुड़े लोगों के साथ जुड़ाव को मजबूत करना, जमीनी स्तर पर तैयारियों को बेहतर बनाना और लोकतांत्रिक भागीदारी व चुनावी जागरूकता को और बढ़ावा देना है।

जम्मू-कश्मीर पहुंचते ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों में वोटरों से और खासकर बडगाम में बूथ लेवल अधिकारियों से बातचीत करेंगे, जो चुनाव आयोग की अहम कड़ी हैं। इन मुलाकातों के बाद हम कश्मीर के शानदार नजारों का भी आनंद लेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि वह बडगाम में बूथ लेवल अधिकारियों से बातचीत करेंगे। उन्होंने इन अधिकारियों को चुनाव आयोग की नींव बताया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं का अभिवादन भी किया और इलाके की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ की।

एयरपोर्ट पर पहुंचे ही ज्ञानेश कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के सभी मतदाताओं को नमस्कार। हम कश्मीर की खूबसूरत वादियों में, खासकर बडगाम में, बूथ लेवल अधिकारियों से बातचीत करेंगे। बूथ लेवल अधिकारी चुनाव आयोग की नींव हैं। उनसे बातचीत करने के बाद, हम कश्मीर के खूबसूरत नजारों का भी आनंद लेंगे।

--आईएएनएस

एमएस/

Share this story

Tags