Samachar Nama
×

भारत का अपमान करना राहुल गांधी का मकसद : शायना एनसी

भारत का अपमान करना राहुल गांधी का मकसद : शायना एनसी
भारत का अपमान करना राहुल गांधी का मकसद : शायना एनसी

मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर शिवसेना की प्रवक्ता शायना एनसी ने तंज कसते हुए उन्हें पर्यटक बताया।

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे सांसद हैं जो हमेशा पर्यटक की तरह भारत से बाहर घूमते रहते हैं, और उनका एकमात्र मकसद भारत का अपमान करना है। इसलिए, उन पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। हम अपना काम 24 घंटे और साल के 365 दिन करते रहते हैं।

कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों पर शायना एनसी ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से कायम है, लोग सुरक्षित हैं और नेतृत्व ने यह तय किया है कि शासन और प्रशासन के साथ-साथ कानून का डर भी होना चाहिए। जो लोग कानून व्यवस्था पर सिर्फ खुद को चर्चा में लाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं, उनसे हम बस इतना ही कहेंगे, कृपया सावधान रहें और सोच-समझकर बोलें।

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि का जिक्र करते हुए शायना एनसी ने उन्हें मराठी जनमानस के हृदय-सम्राट, प्रखर देशभक्त, हिंदू हृदयों के अधिपति बताया। उन्होंने कहा कि हम उन्हें वैसे भी हर दिन याद करते हैं। हम अपने नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पूरे महाराष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं और एक विकसित महाराष्ट्र का सपना देख रहे हैं और हम सभी इसमें भागीदार हैं।

सीएम देवेंद्र फडणवीस को लेकर विधायक रोहित पवार के बयान पर उन्होंने कहा कि रोहित पवार खुद एक युवा नेता हैं। वे साजिश की बातों में क्यों पड़ रहे हैं? नकारात्मक राजनीति की ओर क्यों जा रहे हैं? इसके बजाय,अगर बयान दे रहे हैं तो सबूतों के साथ दीजिए। अगर आप बिना सबूत के बयान देते हैं, तो ये बेबुनियाद आरोप बन जाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रचार पाने के हथकंडों के लिए कई लोग कतार में खड़े हैं और अब इसमें एक नया खिलाड़ी भी शामिल हो गया है। रोहित पवार युवाओं का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं बल्कि झूठी साजिश की कहानियों का सहारा ले रहे हैं।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम

Share this story