Samachar Nama
×

भारत बांग्लादेश या पाकिस्तान नहीं बनेगा, एक्टिविस्ट मोहम्मद फैज खान ने नेहा बोरा और प्रशांत भूषण पर बोला हमला

भारत बांग्लादेश या पाकिस्तान नहीं बनेगा, एक्टिविस्ट मोहम्मद फैज खान ने नेहा बोरा और प्रशांत भूषण पर बोला हमला
भारत बांग्लादेश या पाकिस्तान नहीं बनेगा, एक्टिविस्ट मोहम्मद फैज खान ने नेहा बोरा और प्रशांत भूषण पर बोला हमला

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्टिविस्ट मोहम्मद फैज खान ने शुक्रवार को 'सत्ता परिवर्तन' की बात पर कॉकरोच जनता पार्टी, नेहा बोरा और प्रशांत भूषण की आलोचना की।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए मोहम्मद फैज खान ने कहा, "कल सीजेपी की ओर से एक बयान सामने आया है कि हम भारत को बांग्लादेश बना देंगे। हमारी ओर से स्पष्ट किया जा रहा है कि भारत, भारत ही रहेगा। बांग्लादेश या पाकिस्तान नहीं बनेगा। भारत में लोकतांत्रिक मूल्य हैं। सड़कों पर गालीबाजी, पत्थरबाजी करना, प्रधानमंत्री और प्रदेशों के मुख्यमंत्री को गाली देना, यह सब गलत काम है।"

मोहम्मद फैज खान ने कहा, "मैंने 'मैं मुसलमान हूं' इसलिए लिखा है कि हमारे कंधे पर बंदूक रखकर राजनीतिक रोटियां सेंकी जाती हैं। मुसलमान बहुत सुरक्षित हैं। सीएए और एनआरसी में भी एक भी मुसलमान का नाम नहीं कटा। एसआईआर के माध्यम से बांग्लादेशी और रोहिंग्या के नाम काटे गए, जिनकी मृत्यु हो गई थी, उनके नाम काटे गए। एसआईआर की प्रक्रिया सही है। इससे पहले कांग्रेस के सभी नेताओं की ओर से एसआईआर का समर्थन किया गया था और अब राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए एसआईआर का विरोध कर रहे हैं। उनको पता है कि जनता उनको वोट नहीं देगी। उनकी तुष्टिकरण की राजनीति खत्म हो चुकी है।"

नेहा बोरा और प्रशांत भूषण के बयान पर मोहम्मद फैज खान ने कहा, "नेहा बोरा और प्रशांत भूषण के साथ ही कांग्रेस पार्टी की हताशा स्पष्ट दिखाई देती है कि इनके दिल्ली विश्वविद्यालय, केरल विश्वविद्यालय और पंजाब विश्वविद्यालय में एक भी सीट नहीं मिली। ये दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव नहीं जीत सकते तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का चुनाव कहां से जीतेंगे। लोकतांत्रिक तरीके से नहीं जीत सकते तो कह रहे हैं कि 'रिजीम चेंज' कर देंगे।"

मोहम्मद फैज खान ने कहा, "प्रशांति भूषण की ओर से कहा जा रहा है कि 'खून-खराबा' कर देंगे। नेहा बोरा की ओर से कहा जा रहा है कि बांग्लादेश बना देंगे। यह भारत है, इसको बांग्लादेश क्यों बनाया जाएगा। नेहा बोरा को शर्म आनी चाहिए। हमको अच्छे से पता है कि आईसा, सीपीआई (एमएल) की स्टूडेंट विंग है। छत्तीसगढ़ में हमारे 76 जवानों को नक्सलियों ने शहीद किया था, नेहा बोरा ने ढपली बजाकर खुशियां मनाई थीं। इन लोगों को शर्म आनी चाहिए।"

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Share this story