Samachar Nama
×

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले तैयारियों को पुख्ता करने उतरेंगी दोनों टीमें

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमें 17-27 अप्रैल के बीच पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी, जो 12 जून से शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिहाज से अहम होगी। यह सीरीज डीवाई पाटिल स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दौरान हुई उनकी पिछली बड़ी टक्कर की यादें भी ताजा कराती है, जहां 'विमेन इन ब्लू' ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया था।

साउथ अफ्रीका धीरे-धीरे महिला क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक बन गई है। हालांकि, कोई भी खिताब न जीत पाना अब भी उनकी कहानी का एक अहम हिस्सा बना हुआ है। हाल के टी20 मुकाबलों में उनका प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जहां पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीत ने दबाव झेलने की उनकी क्षमता दिखाई, वहीं न्यूजीलैंड के हाथों 1-4 से मिली हार ने उनकी कमजोरियों को उजागर किया। साउथ अफ्रीका, खासकर मैरिजेन कैप की गैरमौजूदगी में, लौरा वोल्वार्ड्ट और ताजमिन ब्रित्स जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा निर्भर रहेगा। मेजबान साउथ अफ्रीका को पारी की शुरुआत में लगातार अच्छा प्रदर्शन न कर पाने और शुरुआती ओवरों में गेंदबाजी के दबाव से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की जरूरत होगी।

इसके उलट, भारत इस सीरीज में जबरदस्त लय के साथ उतर रहा है। श्रीलंका के खिलाफ 5-0 की शानदार जीत और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 2-1 की ऐतिहासिक सीरीज जीत, उनके बढ़ते आत्मविश्वास और संतुलन को दर्शाती है। अनुभवी खिलाड़ियों और उभरती प्रतिभाओं के मेल के साथ, भारत सही समय पर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ओर बढ़ता दिख रहा है। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स अब भी भारतीय टीम की रीढ़ बनी हुई हैं। रणनीतिक तौर पर, भारत का मजबूत मध्यक्रम और बेहतर डेथ बॉलिंग निर्णायक साबित हो सकती है।

टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 19 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 10 मैच जीते, जबकि 6 मुकाबले साउथ अफ्रीका के पक्ष में रहे। इस बीच 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

भारत-साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का कार्यक्रम:

17 अप्रैल: पहला टी20 मैच, डरबन (रात 9.30 बजे से)

19 अप्रैल: दूसरा टी20 मैच, डरबन (शाम 5.30 बजे से)

22 अप्रैल: तीसरा टी20 मैच, जोहान्सबर्ग (रात 9.30 बजे से)

25 अप्रैल: चौथा टी20 मैच,जोहान्सबर्ग (रात 9.30 बजे से)

27 अप्रैल: पांचवां टी20 मैच, बेनोनी (शाम 5.30 बजे से)

भारतीय टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा-रॉड्रिग्स, भारती फुलमाली, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रीचरणी, काश्वी गौतम, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल।

साउथ अफ्रीकी टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, कायला रेनेके, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, सुने लुस, एलिज-मारी मार्क्स, क्लो ट्रायॉन, ताजमिन ब्रित्स, सिनालो जाफ्ता, तेबोगो माचेके, आयन्द हलुबी, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags