Samachar Nama
×

भारत बनाम अफगानिस्तान: 12 घंटों से ज्यादा समय तक बारिश, एचपीसीए के ड्रेनेज सिस्टम ने बटोरी वाहवाही

धर्मशाला, 13 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में अपने नए सबएयर ड्रेनेज सिस्टम की मदद से भारी बारिश के बाद कुछ ही मिनटों में मुकाबला शुरू करते हुए फैंस की वाहवाही बटोरी है। भारत-अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के शुरुआती मुकाबले से पहले शहर में 12 घंटों से भी ज्यादा समय तक लगातार बारिश जारी रही, लेकिन इसके बावजूद इस सिस्टम की मदद से मैदान को लगभग 20 मिनट में ही मैच के लिए तैयार कर लिया गया।

भारत और अफगानिस्तान के बीच इस मुकाबले से पहले धर्मशाला में पिछले दिन से ही भारी बारिश हो रही थी। यह बारिश काफी लंबे समय तक चली। आमतौर पर ऐसे मौसम में मैच की तैयारी करना एक बड़ी चुनौती होती है, लेकिन एचपीसीए ने दुनिया की सबसे आधुनिक ड्रेनेज तकनीकों में से एक में निवेश किया था, जिसका फायदा मिला। बारिश रुकते ही ग्राउंड स्टाफ ने तेजी और कुशलता से मैदान को खेलने लायक बनाया और 5 बजकर 15 मिनट पर टॉस हुआ।

'सबएयर ड्रेनेज सिस्टम' एक अत्याधुनिक तकनीक है, जिसे खेलने की सतह के नीचे से तेजी से पानी हटाने के लिए डिजाइन किया गया है। पारंपरिक ड्रेनेज सिस्टम मुख्य रूप से गुरुत्वाकर्षण पर निर्भर करते हैं, लेकिन सबएयर सिस्टम जमीन के नीचे पाइपों के नेटवर्क के जरिए टर्फ से पानी और नमी को खींचता है, जिससे मैदान सूखने की प्रक्रिया काफी तेज हो जाती है। यह तकनीक आउटफील्ड की गुणवत्ता बनाए रखने, खिलाड़ियों की सुरक्षा बेहतर करने और खराब मौसम के बाद मैदान को तेजी से खेलने लायक तैयार करने में मदद करती है।

इस सिस्टम को आधुनिक स्पोर्ट्स वेन्यू मैनेजमेंट में एक बेंचमार्क माना जाता है, जिसका इस्तेमाल बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी किया जाता है। यह स्टेडियम बारिश के कारण खेल रुकने के बाद तेजी से खेल दोबारा शुरू करने की अपनी क्षमता के लिए जाना जाता है।

बारिश के बाद मुकाबले में 25-25 ओवरों की कटौती की गई है। भारत ने टॉस जीतकर मेहमान अफनगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags