Samachar Nama
×

भाजपा ने ममता दीदी को पराजय की ‘झालमुड़ी’ खिलाई : एकनाथ शिंदे

मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रदेश में लंबे शासन के बाद सत्ता से बेदखल होती हुई नजर आ रही है। वहीं, असम में तीसरी बार भाजपा सत्ता में लौटती दिख रही है। दोनों राज्यों में भाजपा की जीत से एनडीए के सहयोगी दलों में भी खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में शिवसेना (शिंदे गुट) के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुशी जताई है।

एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज का दिन भाजपा के लिए ऐतिहासिक है। पश्चिम बंगाल में पहली बार कमल खिल गया है। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा ने ममता दीदी को पराजय की ‘झालमुड़ी’ खिलाई है। गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी जनता ने पश्चिम बंगाल में सच्चे अर्थों में लोकतंत्र की स्थापना की है। उन्होंने विकास, प्रगति, स्थिरता और शांति को वोट दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह शताब्दी वर्ष है। इस शताब्दी वर्ष में वंदनीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि में भाजपा की जीत सर्वार्थ में ऐतिहासिक है।"

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने आगे लिखा, "केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पिछले दस वर्षों में अथक मेहनत करके ममता दीदी का गढ़ ध्वस्त कर दिया है। अमित शाह भाजपा के चाणक्य हैं, यह एक बार फिर सिद्ध हो गया है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने दमन को ठुकराते हुए दृढ़तापूर्वक लड़ाई लड़ी है। इसलिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी बधाई। इस चुनाव प्रचार में ममता दीदी ने भाजपा, पीएम मोदी और अमित शाह पर बेहद निम्न स्तर की आलोचना की थी। जनता ने ईवीएम के माध्यम से इस आलोचना का मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल के सर्वांगीण विकास के माध्यम से उस आलोचना का करारा जवाब देगी। भाजपा के नेतृत्व में अब पश्चिम बंगाल में विकास का नया युग शुरू हो रहा है। डबल इंजन सरकार के कारण पश्चिम बंगाल में विकास की बुलेट ट्रेन निश्चित रूप से तेज गति से दौड़ेगी।"

एकनाथ शिंदे ने एक दूसरे एक्स पोस्ट में लिखा, "पश्चिम बंगाल की काली माता का और असम की कामाख्या देवी का आशीर्वाद भाजपा को प्राप्त हुआ है। 'असम में विजय आसान है, सिर्फ भाजपा ही पहचान है,' यह घोषणा एक बार फिर सच्ची साबित हुई है। भारतीय जनता पार्टी असम में लगातार तीसरी बार सत्ता में आ रही है। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के विजन पर असम के नागरिकों ने भी एक बार फिर पूरा विश्वास जताया है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा की विकास नीति और उनके कार्यों पर जनता ने भरोसा व्यक्त किया है। इसलिए मेरे मित्र हिमंता बिस्वा सरमा को भी बधाई।"

--आईएएनएस

ओपी/एबीएम

Share this story

Tags