Samachar Nama
×

भाजपा का विपक्ष मुक्त भारत का सपना कभी पूरा नहीं होगा: सुदामा प्रसाद

पटना, 1 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस मामले पर सीपीआई(एमएल) के सांसद सुदामा प्रसाद ने इसे साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ी सोच और रणनीति काम कर रही है। उनका कहना है कि भाजपा की राजनीति शुरू से ही विभाजन और साजिश पर आधारित रही है, इसलिए इस तरह की घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

उन्होंने कहा, "यह एक साजिश वाली पार्टी है और भाजपा का जन्म इसी से हुआ है, इसीलिए मैं इसे एक घोर अन्याय मानता हूं और इसकी जितनी भी आलोचना की जाए, वह कम है।"

सुदामा प्रसाद ने कहा कि विपक्ष के साथ विनम्रता और लोकतांत्रिक व्यवहार होना चाहिए, लेकिन आज की राजनीति में विपक्ष को खत्म करने जैसी मानसिकता दिख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब विपक्ष मुक्त भारत का सपना देख रही है, जो कभी सफल नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के पास असली ताकत है और जब वह सक्रिय होती है, तो बड़े-बड़े राजनीतिक दावे धराशायी हो जाते हैं।

दूसरी तरफ, जेडीयू के विधायक हरी नारायण सिंह ने कहा, "अभिषेक बनर्जी के साथ हुई घटना कोई सोची-समझी साजिश नहीं थी। चुनावों के बाद लोगों में जो गुस्सा है, वह साफ दिखाई दे रहा है। उनके साथ जो कुछ हुआ, वह टीएमसी के 15 साल के शासन के दौरान जनता के साथ किए गए बर्ताव का ही नतीजा था। ऐसी घटनाएं भाजपा के उकसाने पर नहीं हो रही हैं।"

उन्होंने कहा, "यह कहना सही नहीं है कि इन घटनाओं के पीछे भाजपा के कार्यकर्ता हैं। लोगों में यह नाराजगी ममता बनर्जी सरकार के शासनकाल में उनके अनुभवों की वजह से है। हमारी नजर में उस सरकार ने अलोकतांत्रिक तरीके से काम किया और जनता के साथ अन्यायपूर्ण बर्ताव किया। टीएमसी के एक और सांसद के साथ भी इसी तरह की घटना होने की खबर मिली है। ये घटनाएं जनता के गुस्से और असंतोष को दर्शाती हैं।"

--आईएएनएस

पीआईएम/डीकेपी

Share this story

Tags