Samachar Nama
×

भगवंत मान पंजाब को संभाल नहीं पा रहे, यहां राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए : फतेह जंग बाजवा

चंडीगढ़, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष फतेह जंग बाजवा ने चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर हुए विस्फोट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान को घेरा। इसके साथ ही पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने पर निर्णय लेने की अपील की।
भगवंत मान पंजाब को संभाल नहीं पा रहे, यहां राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए : फतेह जंग बाजवा

चंडीगढ़, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष फतेह जंग बाजवा ने चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर हुए विस्फोट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान को घेरा। इसके साथ ही पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने पर निर्णय लेने की अपील की।

फतेह जंग बाजवा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "पंजाब में भाजपा मुख्यालय के बाहर ग्रेनेड से हमला किया गया, जो एक तरह की चेतावनी थी। देश विरोधी ताकतें हमेशा पंजाब को तोड़ने की कोशिश करती हैं। पंजाब सीमवर्ती राज्य है, इसलिए यहां आतंकी गतिविधियां अधिक होती हैं। इस हमले की बब्बर खालसा द्वारा जिम्मेदारी लेना बहुत चिंता का विषय है।"

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सवाल उठाते हुए फतेह जंग बहादुर ने कहा, "भगवंत मान का बयान पूरी तरह से बचकाना था। बतौर मुख्यमंत्री इस तरह का पोस्ट करना भद्दा मजाक था। भगवंत मान को इस घटना पर दुख जताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की बात करनी चाहिए थी। भगवंत मान एक कमीडियन हैं और 5 साल में पंजाब को डुबोकर जाएंगे।"

उन्होंने कहा, "पंजाब में आम आदमी पार्टी के मंत्रियों के गैंगस्टर के साथ संबंध हैं। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर के साथ उनके मंत्री की वार्तालाप जो है, वो लोग पेश कर रहे हैं। यह किस किस्म की सरकार है? मेरा कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने पर निर्णय लेना चाहिए, क्योंकि इनके बस की बात नहीं है। भगवंत मान पंजाब को कंट्रोल नहीं कर पा रहे। यह एक बहुत चिंता का विषय है। चंडीगढ़ पुलिस भी हमले की तहकीकात में लगी हुई है। जल्द सब कुछ सामने आ जाएगा, हमलावर कौन है। हमलावरों ने एक वीडियो डाली है, जिसमें वो ग्रेनेड का पिन निकालते हैं और फेंकते हैं।"

मिडिल ईस्ट संकट पर बाजवा ने कहा, "बहुत बदकिस्मती की बात है, जो यह जंग चल रही है। इसका कोई लेना-देना नहीं। ट्रंप ने पूरी दुनिया को विपदा में डाल दिया है। इसका असर सभी देशों पर पड़ा है, चाहे वह तेल पर हो या अन्य किसी चीज पर। मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने सभी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स से कस्टम ड्यूटी कम कर दी है। इससे काफी राहत मिलेगी। जब कोविड भी आया था तब भारत ने ही वैक्सीन बनाकर दूसरे देशों की मदद की थी।"

--आईएएनएस

ओपी/एबीएम

Share this story

Tags