Samachar Nama
×

भगवान वराह की जयंती के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

भगवान वराह की जयंती के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई
भगवान वराह की जयंती के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भगवान श्री हरि विष्णु जी के तृतीय अवतार भगवान वराह की जयंती के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "भगवान वराह जयंती की शुभकामनाएं।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, "श्रीहरि के दिव्य अवतार भगवान श्री वराह की पावन जयंती पर समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री वराह धर्म की स्थापना, सृष्टि के संरक्षण एवं अधर्म पर धर्म की विजय के शाश्वत प्रतीक हैं, उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं मंगल का संचार हो, यही प्रार्थना है।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से 'एक्स' पोस्ट पर लिखा गया, "श्री हरि विष्णु के वराह अवतार की पावन जयंती पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री वराह आप सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्यता और समृद्धि का संचार करें।"

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "प्रभु श्री हरि विष्णु जी के तृतीय अवतार भगवान श्री वराह जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री वराह जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का वास हो।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "समस्त प्रदेशवासियों को भगवान श्री हरि विष्णु के तीसरे अवतार, श्री वराह जयंती की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं! अधर्म और असत्य का नाश कर पृथ्वी का उद्धार करने वाले भगवान वराह की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो।"

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "प्रभु श्री हरि विष्णु जी के दिव्य अवतार भगवान श्री वराह की पावन जयंती पर समस्त देशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं। भगवान श्री वराह की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो तथा धर्म, सत्य और सदाचार की सदैव विजय हो।"

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "भगवान श्रीहरि विष्णु जी के अवतार भगवान श्री वराह की पावन जयंती पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीहरि विष्णु जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।"

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Share this story

Tags