Samachar Nama
×

भगवान बुद्ध के जीवन मूल्यों पर तेजी से आगे बढ़ रहा भारत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान बुद्ध को शांति, करुणा और सद्भावना के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देने वाला बताया। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि वे भगवान बुद्ध के जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, "सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की असीम शुभकामनाएं। शांति, करुणा और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले इस पावन अवसर पर आइए, भगवान बुद्ध के जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प दोहराएं।"

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, "भगवान बुद्ध के आदर्शों को साकार करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता बहुत दृढ़ है। कामना है कि उनके विचार हमारे समाज में आनंद और एकजुटता की भावना को और गहरा करें।"

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि बुद्ध का मार्ग तीन चीजों पर आधारित है थ्योरी, प्रैक्टिस और रियलाइजेशन, यानी जानना, उस पर अमल करना और फिर उसे अनुभव करना। उनका कहना था कि भारत इन तीनों ही बिंदुओं पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि देश में लगातार भगवान बुद्ध के मूल्यों को फैलाने का काम किया जा रहा है। उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पण भाव से प्रयास किए गए हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बुद्ध पूर्णिमा हर भारतीय के लिए खास दिन है।

उन्होंने कहा कि भारत वह भूमि है, जहां भगवान बुद्ध जैसे महान व्यक्तित्व ने जन्म लिया। उन्होंने करुणा, सेवा और त्याग का ऐसा संदेश दिया, जिसने दुनिया भर में लाखों लोगों को रास्ता दिखाया। आज भी उनके विचार उतने ही प्रभावशाली हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह दिन हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। यह हमें प्रेरित करता है कि हम भगवान बुद्ध को याद करें, उनके रास्ते पर चलने का प्रयास करें और अपने जीवन में उनके विचारों को उतारें।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

Share this story

Tags