Samachar Nama
×

भागलपुर में घर से राइफल, कट्टा और बंदूक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार में भागलपुर जिला के नाथनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि हथियार एकत्र करने का उद्देश्य क्या है।

भागलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नाथनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में एक अपराधी द्वारा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से अपने घर में अवैध हथियार जमा कर रहा है।

इस सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर–2 तथा नाथनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने उस व्यक्ति के यहां जब छापा मारा तो बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने यहां से एक देसी राइफल, एक देसी कट्टा, देसी बंदूक और सात कारतूस बरामद किए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी सुरेश मंडल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नाथनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसएसपी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस गिरफ्तार सुरेश मंडल के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इतने हथियार किस उद्देश्य से जमा किए थे और उनका इस्तेमाल किस प्रकार के अपराध में किया जाना था। इधर, एकचारी थाना क्षेत्र में भी एक अपराधकर्मी को एक देशी कट्टा, 25 जिंदा कारतूस तथा चार खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

--आईएएनएस

एमएनपी/वीसी

Share this story

Tags