Samachar Nama
×

बीजीएसएसएल भर्ती 2026: फील्ड सेल्स ऑफिसर समेत 438 पदों पर आवेदन शुरू, 15 जुलाई अंतिम तिथि

बीजीएसएसएल भर्ती 2026: फील्ड सेल्स ऑफिसर समेत 438 पदों पर आवेदन शुरू, 15 जुलाई अंतिम तिथि
बीजीएसएसएल भर्ती 2026: फील्ड सेल्स ऑफिसर समेत 438 पदों पर आवेदन शुरू, 15 जुलाई अंतिम तिथि

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड (बीजीएसएसएल) ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग विभागों के आधार पर कुल 438 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बीजीएसएसएल की ओर से जारी कुल 438 रिक्तियों में अकाउंट मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग में स्क्रूटिनाइजर (कासा/एनआर) के 5, रिटेल सेल्स विभाग में फील्ड सेल्स ऑफिसर (लोन - होम/ऑटो/ट्रैक्टर/एजुकेशन) के 240, कलेक्शन विभाग में टेली-कलेक्शन एजेंट (डेब्ट रिकवरी) के 100, ग्लोबल ट्रेड सर्विसेज़ विभाग में ट्रेड फाइनेंस ऑपरेशंस - एग्जीक्यूटिव के 25, डिजिटल बैंकिंग विभाग में एग्जीक्यूटिव - एटीएम/रिकंसिलिएशन/कम्प्लेंट्स/डेबिट कार्ड्स के 40, रिस्क मैनेजमेंट विभाग में रिस्क रिव्यू ऑफिसर का 1, रिटेल सेल्स विभाग में एमआईएस एनालिस्ट का 1, एडमिनिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी विभाग में डिप्टी मैनेजर - एडमिन कम एचआर का 1, कंपनी सेक्रेटरी विभाग में कंपनी सेक्रेटरी (एसोसिएट) का 1, रूरल और एग्री बैंकिंग विभाग में बिजनेस हेड-रूरल और एग्री बैंकिंग का 1, पीएफएम, वेलकम किट विभाग में एग्जीक्यूटिव/सीनियर एग्जीक्यूटिव्स (मेकर्स) के 20, प्रोक्योरमेंट विभाग में प्रोक्योरमेंट ऑफिसर का 1, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में डेस्कटॉप सपोर्ट एनालिस्ट का 1 और ह्यूमन रिसोर्स विभाग में एचआर कम्प्लायंस ऑफिसर का 1 पद शामिल हैं।

बीजीएसएसएल ने ये रिक्तियां गिफ्ट सिटी- गांधीनगर, पैन इंडिया, वडोदरा/बेंगलुरु, अलकापुरी-वडोदरा, बेंगलुरु और जोगेश्वरी-मुंबई क्षेत्रों में जारी किए गए हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन और ईमेल दोनों ही माध्यमों से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे बीजीएसएसएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए ऑफिशियल ईमेल आईडी पर अपना बॉयोडाटा (सीवी) तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले भेज सकते हैं।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आयु सीमा, अदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए बीजीएसएसएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags