Samachar Nama
×

बेटी डियानी संग डांस करते नजर आए फरदीन खान, पोस्ट शेयर कर बेटी के लिए लिखा भावुक नोट

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान ने बुधवार को अपनी बेटी डियानी इसाबेला खान के साथ एक प्यारा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।
बेटी डियानी संग डांस करते नजर आए फरदीन खान, पोस्ट शेयर कर बेटी के लिए लिखा भावुक नोट

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान ने बुधवार को अपनी बेटी डियानी इसाबेला खान के साथ एक प्यारा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

वीडियो में पिता और बेटी की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है।

डियानी के साथ बिताए गए इस कीमती पल ने फरदीन को काफी भावुक कर दिया। अपनी खुशी और आभार व्यक्त करते हुए फरदीन ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि एक पिता के लिए उसकी बेटी के साथ डांस करना कितना कीमती होता है।

अभिनेता ने बेटी के लिए लिखा, "लोग कहते हैं कि एक पिता के लिए अपनी बेटी के साथ पहला डांस करना एक सौभाग्य की बात होती है, जिसकी कोई तुलना नहीं हो सकती है। कुछ दिन पहले मुझे आखिरकार समझ आया कि लोग ऐसा क्यों कहते हैं।"

फरदीन ने आगे पोस्ट में एक पिता होने के सफर को याद करते हुए लिखा, "अपनी नन्ही सनशाइन को बड़े होते देखते हुए 12 साल बीत गए। मुझे नहीं पता कैसे, लेकिन वह आज भी मेरी वही नन्ही परी है जो मेरी बाहों में घूम रही है। मुझे उम्मीद है कि वह हमेशा ऐसी ही बनी रहेगी। यह पल हमेशा के लिए मेरे दिल में कैद हो गया है।"

अभिनेता का यह वीडियो उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है। मनोरंजन जगत से लेकर आम यूजर्स तक कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने लिखा, "ओह माय गॉड, यह तो बहुत ही प्यारा है…आप दोनों को ढेर सारा प्यार, चांद तक और उससे भी आगे।"

अभिनेता जायेद खान ने लिखा, "सुपर"। इसी के साथ ही, अभिनेत्री मनीषा कोइराला, दीया मिर्जा, बॉबी देओल और तारा शर्मा ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

बता दें कि फरदीन और जायेद चचेरे भाई हैं। फरदीन के पिता, फिरोज खान, और जायेद के पिता, संजय खान, भाई थे।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share this story

Tags