Samachar Nama
×

बंगाल में निष्पक्ष होंगे चुनाव, इसका भरोसा नहीं: हुसैन दलवई

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और टीएमसी के उम्मीदवारों में जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि मुझे भरोसा नहीं है कि बंगाल में चुनाव निष्पक्ष होंगे।

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि बंगाल में चुनाव निष्पक्ष होंगे, इसका भरोसा नहीं है। बड़े पैमाने पर एसआईआर के जरिए लोगों के वोटिंग अधिकार छीन लिए गए हैं। बंगाल में डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा तैयार संविधान को मारने का काम किया जा रहा है।

महिला आरक्षण बिल पर हुसैन दलवई ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने की बात राजीव गांधी के समय से चल रही है, यह कोई नई बात नहीं है। जिला परिषद, तालुका पंचायत, कॉरपोरेशन, और म्युनिसिपैलिटी में जो आरक्षण मिला, वह राजीव गांधी के कारण ही मिला। अब विधानसभा और लोकसभा में आरक्षण दिलाने का प्रयास हो रहा है। इसका विरोध करने का कोई सवाल ही नहीं है। यह अच्छी बात है।

धर्मांतरण पर कांग्रेस नेता ने स्पष्ट कहा कि मेरा धर्मांतरण पर बिल्कुल विश्वास नहीं है। यह गलत है। लोग धार्मिक हैं, उन्हें धार्मिक रहने दो। ‘मेरा धर्म ही अच्छा, उसका धर्म बुरा’ जैसी बातें जो आजकल चल रही हैं, वह बिल्कुल गलत है। चाहे वह हिंदुत्व के नाम पर हों या किसी अन्य धर्म के नाम पर, यह गलत है। अगर कोई खुद धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो संविधान ने उसे यह अधिकार दिया है। जबरदस्ती करना गलत है।

बीआर अंबेडकर स्मारक निर्माण पर दलवई ने कहा कि बहुत धीमी गति से काम हो रहा है। 14 अप्रैल या 6 दिसंबर को देशभर से इतने बड़े पैमाने पर लोग आते हैं, लेकिन उनके रहने और सुरक्षा की कोई उचित सुविधा नहीं है। वहीं कुंभ मेले पर इतना खर्च किया जा रहा है, जो कई सालों बाद होता है। अंबेडकर स्मारक साल में दो बार बड़े कार्यक्रम का केंद्र होता है, फिर भी इस पर खर्च नहीं किया जा रहा है। यह दुख की बात है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags