Samachar Nama
×

बंगाल में पीएम मोदी लहर, जहां भी होंगे चुनाव भाजपा जीतेगी: अनिल विज

अंबाला, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल चुनाव में जहां सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है तो वहीं हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने दावा किया कि बंगाल में मोदी की लहर चल रही है और जहां भी चुनाव होंगे भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल चुनाव जीत रही है।
बंगाल में पीएम मोदी लहर, जहां भी होंगे चुनाव भाजपा जीतेगी: अनिल विज

अंबाला, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल चुनाव में जहां सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है तो वहीं हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने दावा किया कि बंगाल में मोदी की लहर चल रही है और जहां भी चुनाव होंगे भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल चुनाव जीत रही है।

अंबाला में हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की।

उन्होंने बंगाल और तमिलनाडु चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे देश में मोदी लहर के साथ-साथ विकास की राजनीति की लहर भी चल रही है। चुनाव चाहे किसी भी राज्य में हों, मोदी लहर का असर हर जगह महसूस किया जा रहा है। हम हरियाणा, दिल्ली, बिहार और मुंबई में पहले ही जीत हासिल कर चुके हैं, और इसी तरह आगे जहां भी चुनाव होंगे, वहां भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी।

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बयान पर मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बेहद निंदनीय है। हो सकता है कि उनकी अपनी पार्टी के भीतर ऐसा होता हो, लेकिन वे सभी पार्टियों, सभी महिलाओं या पूरे देश के बारे में इस तरह के बयान नहीं दे सकते हैं।

पीएम मोदी के बारे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादित टिप्पणी पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि किसी भी देश का कोई भी नागरिक अपने प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करता। ऐसा लगता है मानो जैसे खड़गे की ओर से राष्ट्र-विरोधी ताकतों की आवाजें बोल रही हों, जैसे कि पाकिस्तानियों, चीनियों और देश के दुश्मनों की आवाजें और इसीलिए वे ऐसी भाषा इस्तेमाल करने की हिम्मत कर पाते हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है, जबकि तमिलनाडु में सभी 234 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होने हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में चुनाव संपन्न कराया जाना है। पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, तीन करोड़ 60 लाख 77 हजार 171 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन मतदाताओं में एक करोड़ 75 लाख 77 हजार 210 महिलाएं अपने मत का इस्तेमाल करेंगी।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share this story

Tags