Samachar Nama
×

बंगाल में लोगों के मन से गायब हुआ टीएमसी का डर, बन रही भाजपा सरकार: दिलीप घोष

न्यूटाउन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के दौरान 92 प्रतिशत से अधिक मतदान होने को खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने सही बताया है। उन्होंने कहा कि बंगाल से अब टीएमसी का डर गायब हो रहा है।
बंगाल में लोगों के मन से गायब हुआ टीएमसी का डर, बन रही भाजपा सरकार: दिलीप घोष

न्यूटाउन, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के दौरान 92 प्रतिशत से अधिक मतदान होने को खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने सही बताया है। उन्होंने कहा कि बंगाल से अब टीएमसी का डर गायब हो रहा है।

खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "इस बार तो पहले ही चरण में चुनाव की दिशा तय हो गई है। जनता के मिजाज से यह साफ है कि डर खत्म हो गया है और लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया है। दूसरे चरण में भी यही होगा। इसके अलावा, कोलकाता के आस-पास के लोग, जिन्हें पहले डरा-धमकाकर वोट देने पर मजबूर किया जाता था, वे भी अब बाहर निकलकर बेखौफ होकर वोट देंगे, जिससे परिवर्तन आएगा।"

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान होगा। इसी तरह व्यापक मतदान होगा। लोग परिवर्तन के मूड में हैं और पहली बार उन्हें शांतिपूर्वक मतदान का मौका मिला है, वे उसका फायदा उठाएंगे। अबकी बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार आने जा रही है, जनता ने मन बना लिया है। अगर विकास चाहिए तो भाजपा को लाना ही होगा।

दिलीप घोष ने कहा, "बंगाल के लोग हमेशा वोट डालते हैं। एसआईआर के बाद, लोगों का जोर और बढ़ गया है। और लोग बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं, इस बार बदलाव देखने को मिलेगा।"

सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी क्यों डर रही हैं? 850 असामाजिक तत्वों को पुलिस ने पकड़ा तो उन्हें बहुत कष्ट हुआ। यहां आम जनता, सुशील समाज वोटिंग नहीं कर पाता इसके लिए उन्हें कभी चिंता नहीं हुई।"

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दिलीप घोष ने कहा, "राहुल गांधी आएं या जाएं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। लोग कांग्रेस को भूल चुके हैं। पश्चिम बंगाल में किसी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, कांग्रेस की अब देश की जनता नकार रही है, धीमे-धीमे कांग्रेस खत्म हो रही है।"

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और 6 अन्य सांसदों के आप पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर दिलीप घोष ने कहा, "बहुत से लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, और आप जानते हैं कि आम आदमी पार्टी कैसी है। हर कोई भ्रष्ट है, उन्होंने लोगों को बेवकूफ बनाया है और अब लोगों को यह बात समझ आ गई है। इसलिए वे भाजपा में आ रहे हैं, और भाजपा ही एकमात्र रास्ता है।"

--आईएएनएस

एसएके/एएस

Share this story

Tags