Samachar Nama
×

बंगाल में खत्म होने जा रहा घुसपैठियों के भरोसे सरकार चलाने का दौर, जनता जवाब देने के लिए तैयार: संजय सेठ

बशीरहाट, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि बंगाल से परिवर्तन, सुरक्षा और राष्ट्रहित की ही आवाज उठ रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल के अंदर कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है और जनता ने ममता बनर्जी के विदाई की तारीख तय कर दी है।

संजय सेठ ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार में अधिकारी तक भी सुरक्षित नहीं हैं। जहां पीएम मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को नारा दे रहे हैं, वहीं ममता बनर्जी महिलाओं के साथ अपराध करने वालों को संरक्षण दे रही हैं। जनता ने 15 साल का कुशासन देख लिया है। अब जनता बदला लेगी।

रोजगार का मुद्दा उठाते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि बंगाल में रोजगार नहीं है, 50 लाख युवा पलायन को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर के जरिए वोटर लिस्ट को शुद्ध किया जाता है। इससे किसी को आपत्ति क्यों हो सकती है। लेकिन, ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए लड़ रही हैं। उन्हें बंगाल के लोगों की चिंता नहीं है।

संजय सेठ ने कहा कि घुसपैठियों के भरोसे सरकार चलाने और नीतियां बनाने का दौर अब समाप्त होने वाला है। भारत कोई शरणार्थी शिविर नहीं है। यह 140 करोड़ देशवासियों का राष्ट्र है। सत्ता बचाने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को अब जनता जवाब देने के लिए तैयार है। इस बार पूरे बंगाल से परिवर्तन, सुरक्षा और राष्ट्रहित की ही आवाज उठ रही है। बंगाल की जनता पीएम मोदी के विकास के साथ खड़ी है, दुनिया मोदी को देख रही है, तो बंगाल की जनता भी मोदी के साथ है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार में एनडीए ने जीत हासिल की, अब उस जीत को बंगाल में दोहराया जाएगा। ममता दीदी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। बशीरहाट जिले में विभिन्न भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान जिस तरह का जनसमूह देखने को मिला है, इससे एक चीज साफ हो गई है कि परिवर्तन की लहर अब तेज हो चुकी है और बंगाल में परिवर्तन तय है। यहां हर चेहरे का विश्वास बता रहा है कि आने वाला समय पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई दिशा तय करेगा।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags