Samachar Nama
×

बंगाल में भाजपा की कोई गुंजाइश नहीं, कांग्रेस बन सकती है विकल्प : शुभंकर सरकार

कोलकाता, 3 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने ईवीएम, स्ट्रॉन्गरूम सुरक्षा और भविष्य की राजनीति को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। शुभंकर सरकार ने भाजपा को बंगाल में कोई गुंजाइश न बताते हुए दावा किया कि भाजपा सरकार नहीं बना पाएगी।

शुभंकर सरकार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "आने वाले दिनों में बंगाल में कांग्रेस एक विकल्प बन सकती है। भाजपा के लिए कोई गुंजाइश नहीं होगी। भाजपा सरकार नहीं बना पाएगी, क्योंकि बंगाल में भाजपा के लिए कोई जगह नहीं है। जब ईवीएम खुलेंगे, तब आपको पता चल जाएगा। हमें टीएमसी को हटाना है। हमें एक विकल्प तलाशना है, इसका फैसला कल होगा।"

स्ट्रॉन्गरूम की सुरक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर शुभंकर सरकार ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि टीएमसी और भाजपा के बीच जो नाटक चल रहा है, उसे चुनाव आयोग की शह मिली हुई है। उन्होंने कहा, "मेरा कहना यह है कि स्ट्रॉन्गरूम की सुरक्षा के नाम पर टीएमसी और भाजपा के बीच जो नाटक चल रहा है, और जिसे चुनाव आयोग की भी शह मिली हुई है, इस तरह के नाटकों से लोकतंत्र का महत्व कम नहीं होना चाहिए।"

ईवीएम को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का रुख साफ रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें ईवीएम पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। शुभंकर सरकार ने पूछा, "आखिर विकसित देश ईवीएम का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहे हैं? जिन देशों ने ईवीएम का आविष्कार किया, वे खुद इसका इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहे हैं? इस मामले में कई सवाल हैं, लेकिन केंद्र सरकार इसे आगे बढ़ा रही है। जब तक केंद्र सरकार को सत्ता से हटाया नहीं जाता, तब तक ईवीएम से जुड़े सभी सवालों के सही जवाब नहीं मिलेंगे। इसीलिए मैं कह रहा हूं कि ईवीएम को लेकर हजारों सवाल हैं।"

टीएमसी द्वारा अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की गई वर्चुअल बैठक पर शुभंकर सरकार ने कहा कि यह उनकी आंतरिक रणनीति है। उन्होंने कहा, "देखिए, यह उनकी आंतरिक रणनीति और आंतरिक निर्देश हैं। इस बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है। हर राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर उन्हें निर्देश देता है।"

--आईएएनएस

एससीएच

Share this story

Tags