Samachar Nama
×

बंगाल में दोहरे शतक पर भाजपा नेताओं में खुशी, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व पर जनता की ऐतिहासिक मुहर

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद पार्टी नेताओं के बयान लगातार सामने आ रहे हैं। भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा जताया है और उन्हें “दोहरे शतक” का जनादेश दिया है।

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने चुनाव के बाद की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय से हुए अत्याचारों को भूले नहीं हैं। कई जगहों पर पार्टी कार्यालयों में हमले, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। उनके अनुसार, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर आंतरिक संघर्ष भी सामने आ रहे हैं, जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं। यह परिणाम जनता की उम्मीदों और बदलाव की चाह को दर्शाता है।

वहीं बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी ने 2021 में ही संकेत दिया था कि वह राज्य में सत्ता में आएगी और अब परिस्थितियां तय करेंगी कि मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मछली और मांस पर प्रतिबंध लगाने की बातें निराधार हैं और यह विपक्ष द्वारा फैलाया गया भ्रम है, जिनके पास अब कोई ठोस राजनीतिक मुद्दा नहीं बचा है।

समिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि दमदम, आसनसोल और राजारहाट-गोपालपुर जैसे इलाकों में तृणमूल के गुटों के बीच टकराव देखने को मिला, जहां एक गुट दूसरे के खिलाफ भाजपा के झंडों का इस्तेमाल कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी राजनीति में विश्वास नहीं करती और अगर कोई पार्टी कार्यकर्ता हिंसा में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि सरकार गठन से जुड़े सभी फैसले पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने संकेत दिया कि शपथ ग्रहण समारोह 9 मई के आसपास हो सकता है। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि आमतौर पर चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री इस्तीफा दे देते हैं, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ है।

भाजपा सांसद महेश शर्मा ने कहा कि इस बार का चुनाव केवल पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में अपनाई गई नीतियां राज्य के भविष्य के लिए सही नहीं थीं और जनता बदलाव चाहती थी।

--आईएएनएस

एसएके/वीसी

Share this story

Tags