Samachar Nama
×

बीईएमएल ने असिस्टेंट इंजीनियर के 10 पदों पर निकाली भर्ती, इन दिन वॉक-इन इंटरव्यू

बेंगलुरु, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बीईएमएल लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर (प्रथम श्रेणी) (टूलिंग) के कुल 10 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में यूआर के 6, एससी के 1, ओबीसी (एनसीएल) के 2 और ईडब्ल्यूएस के 1 पद शामिल हैं।
बीईएमएल ने असिस्टेंट इंजीनियर के 10 पदों पर निकाली भर्ती, इन दिन वॉक-इन इंटरव्यू

बेंगलुरु, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बीईएमएल लिमिटेड ने असिस्टेंट इंजीनियर (प्रथम श्रेणी) (टूलिंग) के कुल 10 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में यूआर के 6, एससी के 1, ओबीसी (एनसीएल) के 2 और ईडब्ल्यूएस के 1 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार टूलिंग या उपकरण इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक प्रथम श्रेणी डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास ऑटो/रेल/एयरोस्पेस/हेवी इंजीनियरिंग/विनिर्माण उद्योग में टूल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कम से कम 10 वर्ष का पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव होना चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 39 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू के तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

बीईएमएल की ओर से जारी पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, चिकित्सा परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 30,000 से 1,20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

वॉक-इन इंटरव्यू 3 मई को सुबह 09.00 बजे से 'बेंगलुरु: बीईएमएल सौधा, नंबर 23/1, चौथा मेन, एस आर नगर, बेंगलुरु - 560027', 'चेन्नई: बीईएमएल लिमिटेड, फ्लैट नंबर 11, सुप्रिया एस्टेट, नंबर 3 स्टर्लिंग रोड, नुंगमबक्कम, चेन्नई - 600034', और 'पुणे: बीईएमएल लिमिटेड, बीएसएनएल भवन, दूसरी मंजिल, मॉडल कॉलोनी, शिवाजीनगर, पुणे - 411016' पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए बीईएमएल की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags