'बेल्ट एंड रोड' के समान निर्माण से जुड़े देशों से चीन के आयात में बढ़ोतरी
बीजिंग, 11 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने बुधवार को एक न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया।
इस मौके पर संबंधित अधिकारी ने बताया कि अब तक चीन ने 150 से अधिक देशों व क्षेत्रों और 30 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ बेल्ट एंड रोड के समान निर्माण से जुड़े सहयोग दस्तावेज संपन्न किए। इस साल की पहली तीन तिमाहियों में चीन के बेल्ट एंड रोड के समान निर्माण से जुड़े देशों से होने वाले आयात की वृद्धि दर 17.9 प्रतिशत तक पहुंची।
बताया जाता है कि अब तक चीनी रेलवे एक्सप्रेस 1.4 लाख बार फेरे लगा चुकी है, जो यूरोप के 26 देशों के 237 शहरों तक पहुंचती है। चीन के अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर लाइनर मार्ग दुनियाभर के 100 से अधिक देशों और क्षेत्रों तक पहुंचते हैं।
वहीं, वायु रेशम मार्ग 66 साझेदार देशों के 159 शहरों तक पहुंचती है। बुनियादी ढांचे का जुड़ाव अधिक सुलभ और कुशल हो गया है। वर्ष 2024 से अब तक चीन के कुल विदेशी व्यापार मूल्य में साझेदार देशों के साथ वस्तु व्यापार का हिस्सा 50 प्रतिशत से अधिक पर स्थिर बना हुआ है। यह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजार के 'दोहरे आर्थिक चक्र' के सुचारू संचालन के लिए मजबूत आधार बन गया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/

