Samachar Nama
×

बीईएल में प्रोजेक्ट इंजीनियर बनने का अवसर, 16 जून तक फटाफट करें आवेदन

बेंगलुरु, 12 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने बेंगलुरु यूनिट के स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन एसबीयू के लिए अस्थायी आधार पर प्रोजेक्ट इंजीनियर (पीई)-I (इलेक्ट्रॉनिक्स) के कुल 4 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
बीईएल में प्रोजेक्ट इंजीनियर बनने का अवसर, 16 जून तक फटाफट करें आवेदन

बेंगलुरु, 12 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने बेंगलुरु यूनिट के स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन एसबीयू के लिए अस्थायी आधार पर प्रोजेक्ट इंजीनियर (पीई)-I (इलेक्ट्रॉनिक्स) के कुल 4 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बीईएल की ओर से प्रोजेक्ट इंजीनियर (पीई)-I पोस्ट के लिए जारी 4 रिक्तियों में यूआर का 1, ईडब्ल्यूएस का 1, ओबीसी (एनसीएल) का 1 और एसटी का 1 पद शामिल हैं। इस पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इस पद पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से 4 वर्षीय बीई/बीटेक/बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स (इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार/संचार/दूरसंचार) इंजीनियरिंग विषय में प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 2 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी प्रथम वर्ष 40,000 रुपए, द्वितीय वर्ष 45,000 रुपए और तृतीय वर्ष 50,000 रुपए प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। लिखित परीक्षा/इंटरव्यू नवी मुंबई और चेन्नई में आयोजित किए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 472 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीईएल के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसके प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'डिप्टी मैनेजर (मानव संसाधन/एससी और यूएस एसबीयू), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, जलाहल्ली पोस्ट, बेंगलुरु - 560013' पते पर डाक कर दें।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags