Samachar Nama
×

बीज‍िंग में उपराष्ट्रपति हान झेंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति का क‍िया स्‍वागत, रेड कार्पेट पर दिखा ट्रंप का खास ‘फिस्ट पंप’ अंदाज

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के लिए आधिकारिक तौर पर बीजिंग पहुंच चुके हैं। एयर फोर्स वन से उतरने पर चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका भव्य स्वागत किया। फूलों के साथ पारंपरिक सम्मान के बीच ट्रंप की यह यात्रा खास मानी जा रही है।
बीज‍िंग में उपराष्ट्रपति हान झेंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति का क‍िया स्‍वागत, रेड कार्पेट पर दिखा ट्रंप का खास ‘फिस्ट पंप’ अंदाज

नई द‍िल्‍ली, 13 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अपने ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के लिए आधिकारिक तौर पर बीजिंग पहुंच चुके हैं। एयर फोर्स वन से उतरने पर चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका भव्य स्वागत किया। फूलों के साथ पारंपरिक सम्मान के बीच ट्रंप की यह यात्रा खास मानी जा रही है।

व्हाइट हाउस के आधिकारिक सोशल मीड‍िया रैप‍िड र‍िस्‍पांस 'एक्‍स' अकाउंट के अनुसार, बीजिंग में हवाई अड्डे पर चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने फूल भेंट कर ट्रंप का स्वागत क‍िया।

रेड कार्पेट पर आगे बढ़ते हुए ट्रंप कुछ देर के लिए वहां जमा मिलिट्री ऑनर गार्ड और चीनी युवाओं को, जो झंडे लहरा रहे थे, ने अपना खास 'फिस्ट पंप' (मुट्ठी लहराने का इशारा) क‍िया।

राष्ट्रपति ट्रंप की 2017 की पिछली यात्रा के बाद से किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन की यह पहली राजकीय यात्रा है।

राष्ट्रपति ट्रंप का काफिला बीजिंग कैपिटल एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हो गया है।

गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप आधिकारिक राजकीय आगमन समारोह में हिस्सा लेंगे, राष्ट्रपति शी ज‍िनप‍िंग से मुलाकात करेंगे, कई इंटरव्यू देंगे और कई अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

व्हाइट हाउस से चीन रवाना होने से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया था कि इस शिखर वार्ता में व्यापार सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा। उन्होंने कहा, "हमारे चीन के साथ बड़े संबंध हैं। हम दोनों सुपरपावर हैं और कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। सबसे ज्यादा फोकस व्यापार पर रहेगा।"

ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकतें हैं और दोनों देशों के बीच रिश्ते 'मजबूत और स्थिर' हैं। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरे संबंध शानदार हैं। हम हमेशा अच्छी तरह साथ रहे हैं और चीन के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा है।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका-चीन आर्थिक संबंधों को दोनों देशों के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा, "हम चीन के साथ बहुत बड़ा व्यापार करते हैं। हम भी फायदा उठा रहे हैं और चीन भी। हमारे रिश्ते अच्छे हैं।”

साथ ही उन्‍होंने यह खुलासा भी किया कि शी जिनपिंग इस साल के अंत तक अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा, "राष्ट्रपति शी इस साल के आखिर में अमेरिका आएंगे। यह भी काफी रोमांचक होगा।"

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share this story

Tags