Samachar Nama
×

पेइचिंग में पहले सीएमजी 'स्वस्थ चीन महोत्सव' का आयोजन

पेइचिंग में पहले सीएमजी 'स्वस्थ चीन महोत्सव' का आयोजन
पेइचिंग में पहले सीएमजी 'स्वस्थ चीन महोत्सव' का आयोजन

बीजिंग, 27 नवंबर (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) की मेजबानी में 25 नवंबर को पहले 'सीएमजी स्वस्थ चीन महोत्सव' का सफल आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में सीएमजी के उप निदेशक यू चुनशेंग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के उप निदेशक चेंग च, राष्ट्रीय खेल प्रशासन के उप निदेशक ली चिंग और अखिल चीन वापस लौटे प्रवासी चीनी संघ के उपाध्यक्ष श्ये तोंग शामिल हुए।

इनके अलावा राष्ट्रीय चिकित्सा सुरक्षा प्रशासन के उप निदेशक ली थाओ, राष्ट्रीय पारंपरिक चीनी चिकित्सा प्रशासन के उप निदेशक वांग सीछेंग, राष्ट्रीय औषधि प्रशासन के उप निदेशक वांग वेइतोंग और चीन में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि मार्टिन टेलर सहित कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं।

समारोह को संबोधित करते हुए सीएमजी के उप निदेशक यू चुनशेंग ने कहा कि यह महोत्सव राष्ट्रीय मंच की ताकत और स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख संस्थाओं के सहयोग से तैयार किया गया एक वार्षिक आयोजन है। उन्होंने बताया कि मीडिया की शक्ति के जरिए समाज में आम सहमति बनाई जाएगी और सभी नीतियों में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने को बढ़ावा मिलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य एक संतुलित, सर्वसुलभ और गुणवत्तापूर्ण 'स्वस्थ चीन' के निर्माण के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करना है, ताकि स्वस्थ चीन की कहानियों व छवि को आगे बढ़ाकर एक मज़बूत राष्ट्र की नींव रखी जा सके।

इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के उप निदेशक चेंग च ने सीएमजी की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीएमजी ने एक राष्ट्रीय मीडिया संस्थान के रूप में अपनी ज़िम्मेदारी बखूबी निभाते हुए इस महोत्सव का आयोजन किया है। इससे पूरे समाज को 'स्वस्थ चीन' अभियान की तेज़ गति और इसकी संवेदनशीलता को और अधिक गहराई से महसूस करने का अवसर मिला है।

वहीं, राष्ट्रीय खेल प्रशासन के उप निदेशक ली चिंग ने आम नागरिकों की भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से वे पूरे समाज से अपील करते हैं कि हर व्यक्ति 'अपने स्वास्थ्य के प्रति स्वयं जिम्मेदार' होने की भावना विकसित करे।

उन्होंने लोगों से व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया। साथ ही, उन्होंने समाज के सभी वर्गों से राष्ट्रीय फिटनेस अभियान में एकजुट होकर भाग लेने की बात कही, ताकि पूरे देश में व्यायाम को महत्व देने और सेहतमंद रहने की एक नई सामाजिक परंपरा बन सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags